हरदोई: शराब के नशे में दारोगा ने किया हंगामा, एसपी ने किया निलंबित
हरदोई। सूबे की योगी सरकार के लाख प्रयास के बाद भी वर्दी के नशे में चूर पुलिस कर्मी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला हरदोई जिले से सामने आया है। जहां एक दारोगा ने ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में न सिर्फ एक ऑटो रिक्शा वाले को जूतों से मारा बल्कि …
हरदोई। सूबे की योगी सरकार के लाख प्रयास के बाद भी वर्दी के नशे में चूर पुलिस कर्मी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला हरदोई जिले से सामने आया है। जहां एक दारोगा ने ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में न सिर्फ एक ऑटो रिक्शा वाले को जूतों से मारा बल्कि अपने उच्चाधिकारियों को भी जमकर गाली-गलौज भी किया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक ने आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया।
बताते चलें हरदोई जिले के रेलवे गंज चौकी में तैनात एक दरोगा ने शुक्रवार की दोपहर नगर के नघेटा रोड पर शराब के नशे में जमकर बवाल काटा। दरोगा ने एक ऑटो रिक्शा चालक को जूतों से पीट दिया जब लोगों ने इसका विरोध किया ।तब आरोपी दरोगा गाली गलौज करने लगा यही नहीं शराब के नशे में धुत दरोगा ने अपने उच्चाधिकारियों को भी जमकर गाली-गलौज किया। वहीं पर कुछ लोगों ने दरोगा की उक्त हरकत का वीडियो बना लिया वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने आरोपी दरोगा को निलंबित कर जांच के आदेश दे दिए।
फिलहाल दरोगा के कृत्य की जमकर चर्चा हो रही है ।वही लोग इस बात को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं कि जब योगीराज में भयमुक्त स्वच्छ कानून की बात कही जा रही है। ऐसे में जब जनता के रक्षक ही भक्षक बन जाएंगे तब पुलिस व कानून पर लोगों का भरोसा कैसे कायम रहेगा। नशेबाज दरोगा का हंगामा देखने के लिए लोगों की वहां पर भीड़ जमा हो गई फिलहाल दरोगा के इस कृत्य से पूरा पुलिस विभाग शर्मसार हो रहा है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन समारोह में पहुंचे पुलिस महानिरीक्षक
