बरेली: बीआरसी रामनगर में मनाया गया ‘हमारा आंगन हमारे बच्चे‘ उत्सव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को रामगर नगर ब्लॉक में हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव मनाया गया। जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी विकास कुमार ने बुनियादी शिक्षा पर जोर दिया। इसी के साथ एडीओ सीडीपीओ और एसआरजी ने स्कूल के बच्चों को अनुकूल विद्यालय वातावरण तैयार करने पर जोर दिया। कार्यक्रम का …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को रामगर नगर ब्लॉक में हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव मनाया गया। जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी विकास कुमार ने बुनियादी शिक्षा पर जोर दिया। इसी के साथ एडीओ सीडीपीओ और एसआरजी ने स्कूल के बच्चों को अनुकूल विद्यालय वातावरण तैयार करने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन खालिद अली खान ने किया।

कार्यक्रम में सभी ने अपनी-अपनी बात रखी। इस पर प्राथमिक स्कूल गुलड़िया अरिल के सहायक अध्यापक शुभम सिंह ने नई शिक्षा नीति 2020 और शासन के की तरफ से किए गए प्रयास और उद्देश्यों पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम में इस मौके पर शुभम सिंह, वीरेंद्र, रजनीश यादव, कैलाश यादव, सुनील दीक्षित, आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार