अयोध्या: जिलाधिकारी के कान में क्या कह गए सीएम योगी, जानें?
अयोध्या। राम की नगरी अयोध्या के राजकीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के पहुंचने के बाद वे नेता और अधिकारी उनके अगल-बगल भी नहीं दिखे, जो हमेशा अगल-बगल लगे रहा करते थे। जमीन खरीद मामले में नाम उछलने के बाद नेताओं व अफसरों ने सीएम से दूरियां बनाए रखी। उनके मन में …
अयोध्या। राम की नगरी अयोध्या के राजकीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के पहुंचने के बाद वे नेता और अधिकारी उनके अगल-बगल भी नहीं दिखे, जो हमेशा अगल-बगल लगे रहा करते थे। जमीन खरीद मामले में नाम उछलने के बाद नेताओं व अफसरों ने सीएम से दूरियां बनाए रखी। उनके मन में डर था कि कहीं सीएम उनसे कुछ पूछ न बैठें।
इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ मंच पर जिलाधिकारी नितीश कुमार के साथ 10 मिनट तक गुफ्तगू करते नजर आए। संभावना जताई जा रही है कि सीएम ने जमीन खरीद-फरोख्त मामले में कुछ न कुछ डीएम से जरूर कहा या पूछा होगा। अयोध्या में अफसरों और स्थानीय नेताओं की ओर से जमीन खरीद-फरोख्त मामले का खुलासा होने के बाद शासन की तरफ से जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मामले में विशेष सचिव राजस्व राधेश्याम मिश्रा को जांच सौंपी गई है।
साथ ही यह पांच दिन के अंदर रिपोर्ट तलब की है। शुक्रवार को शहर में सुबह हुई दुर्घटना व सीएम के आगमन के बाद भी मीडिया की निगाहें विशेष सचिव राजस्व को ढूंढती रहीं, लेकिन वह नहीं आए। कयास लगाए जा रहे हैं कि राधेश्याम मिश्रा शनिवार को अयोध्या पहुंचेंगे।
पढ़ें: उप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से किया गया जागरूकता शिविर का आयोजन
इधर, राजकीय इंटर कॉलेज में परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करने पहुंचे सीएम ने एक बार भी मामले में नहीं बोला। जिम्मेदार अफसर व स्थानीय नेता सन्न मारे बैठे हुए थे। वे एक बार भी सीएम के इर्द-गिर्द दिखाई नहीं पड़े। एक विधायक जो सीएम के आने के बाद हमेशा आगे-पीछे रहते थे। जमीन खरीद मामले में उनका नाम उछलने के बाद सीएम से दूर-दूर नजर आए।
