बरेली: जबरन दोस्त के कमरे में पत्नी को बैठाता था पति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शोरूम पति के नाम न करने पर ससुरालवाले उसे परेशान करने लगे। उसके साथ मारपीट की जाने लगी। पति अपने दोस्त को घर में लाने लगा और उसका दोस्त महिला के साथ छेड़खानी करता था। विरोध पर ससुरालियों ने महिला से कई बार मारपीट की। अब उसे घर से निकाल दिया। महिला …

बरेली, अमृत विचार। शोरूम पति के नाम न करने पर ससुरालवाले उसे परेशान करने लगे। उसके साथ मारपीट की जाने लगी। पति अपने दोस्त को घर में लाने लगा और उसका दोस्त महिला के साथ छेड़खानी करता था। विरोध पर ससुरालियों ने महिला से कई बार मारपीट की। अब उसे घर से निकाल दिया। महिला की शिकायत पर एसपी क्राइम ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।

इज्जतनगर निवासी युवती की शादी मार्च 2019 में शाहजहांपुर के जैतीपुर निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय तक तो सब सही रहा। बाद में पति और ससुरालवाले उससे दहेज की मांग करने लगा। पति का कहना था कि महिला अपने पिता के फर्नीचर के शोरूम को उसके नाम करा दे। विरोध पर ससुरालवाले उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद पवन अपने दोस्त को घर लाने लगा और वहीं पर शराब पीने लगा।

पति के दोस्त ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध पर पति ने उसके साथ आप्रकृतिक संबंध बनाए। कुछ समय पहले पति और ससुरालवालों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। शुक्रवार को महिला ने इसकी शिकायत एसएसपी ऑफिस में की। जिसके बाद एसपी क्राइम ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए।

संबंधित समाचार