रामपुर : बाइक में ट्रक ने मारी टक्कर, मासूम की मौत, मां घायल
रामपुर, अमृत विचार। नैनीताल रोड पर ट्रक की चपेट में आकर मासूम की मौत हो गई। जबकि उसकी मां घायल हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मच गया। भोट थाना क्षेत्र के समय सनेया सुख गांव निवासी शादाब अपनी पत्नी और एक साल की बच्ची …
रामपुर, अमृत विचार। नैनीताल रोड पर ट्रक की चपेट में आकर मासूम की मौत हो गई। जबकि उसकी मां घायल हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मच गया।
भोट थाना क्षेत्र के समय सनेया सुख गांव निवासी शादाब अपनी पत्नी और एक साल की बच्ची आतिफा को बाइक से दवा दिलाने के लिए शनिवार सुबह रामपुर आ रहा था। नैनीताल रोड पर महिला थाने के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दंपती बाइक समेत गिर गए। मां की गोद से उछलकर आतिफा भी सड़क पर जा गिरी। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दंपती घायल हो गए।
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उसे दबोच लिया। सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस आ गई। घायल को जिला अस्पताल में ले जाया गया। जहां बच्ची को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ट्रक और चालक को कब्जे में कर लिया।
