बहराइच: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पति व सास समेत चार के विरुद्ध केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के नंगापुरवा गांव निवासी महिला की ससुराल के लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास समेत चार के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीतापुर जिले के रेउसा थाना अंतर्गत रसूलपुर रघुपुर गांव निवासी गायत्री (22) का …

बहराइच। जिले के नंगापुरवा गांव निवासी महिला की ससुराल के लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास समेत चार के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीतापुर जिले के रेउसा थाना अंतर्गत रसूलपुर रघुपुर गांव निवासी गायत्री (22) का विवाह दो वर्ष पूर्व बहराइच जिले के बौंडी थाना क्षेत्र के कोदही ग्राम के नंगापुरवा गांव निवासी विकास के साथ हुआ था।

थाने में तहरीर देकर मृतका महिला के भाई मनीष का कहना है कि विवाह के बाद से ही पति और अन्य ससुरालीजन दहेज की मांग कर रहे थे। साथ ही बाइक और 50 हजार रुपए दिलाने की मांग करते हुए बहन की पिटाई करते थे। बहन ने इसकी जानकारी फोन से दी तो ससुराल के लोगों को कुछ दिन और रुकने के लिए कहा गया। इसके बावजूद शुक्रवार रात को बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। इसकी जानकारी पड़ोस के लोगों से मिली।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : दवा के नाम पर रिटायर्ड शिक्षक से छह लाख रुपये ठगे, दरोगा ने बिना जांच के ही खत्म कर दिया केस

इस पर वह बहन के ससुराल पहुंचा। शरीर पर चोट के निशान भी मिले। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष आरडी मौर्य ने बताया कि पति विकास, सास, ससुर और ननद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद से पति और ससुर फरार हैं। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-रामनगर: कांग्रेस पहले अपनी गुटबाजी को खत्म तो कर ले फिर चुनावी मैदान में आने की सोचे: कर्नल कोठियाल

संबंधित समाचार