बहराइच: पत्रकारों से सीएचसी अधीक्षक व डॉक्टर ने की अभद्रता, नाराज पत्रकारों ने किया प्रदर्शन
बहराइच। पयागपुर निवासी दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता शनिवार को चिकित्सक को दिखाने पहुंचे, यहां पर पहुंचे चिकित्सक ने पत्रकारों से अभद्रता की। अभद्रता से नाराज पत्रकारों ने अधीक्षक के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी ने अधीक्षक और चिकित्सक के विरुद्ध केस दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। साथ ही डीएम …
बहराइच। पयागपुर निवासी दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता शनिवार को चिकित्सक को दिखाने पहुंचे, यहां पर पहुंचे चिकित्सक ने पत्रकारों से अभद्रता की। अभद्रता से नाराज पत्रकारों ने अधीक्षक के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी ने अधीक्षक और चिकित्सक के विरुद्ध केस दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। साथ ही डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। उधर अधीक्षक और चिकित्सक ने भी पत्रकारों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
पयागपुर निवासी महेश अग्रवाल एक दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता हैं। 22 दिसंबर को तबियत खराब होने पर महेश अपने अन्य पत्रकारों के साथ सीएचसी पयागपुर पहुंचे। सुबह 11 बजे भी चिकत्सक कमरे में मौजूद नहीं थे। इस पर एक पत्र के संवाददाता दीपक सिंह ने चिकित्सक को फोन लगाया। सूचना मिलने पर चिकित्सक डॉ. अनस मौके पर पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों को बाहर निकलने की बात कही। पत्रकारों ने अधीक्षक डॉक्टर संदीप मिश्रा को फोन पर जानकारी दी तो वह भी पत्रकारों को अपशब्द कहने लगे। जिसका वीडियो और ऑडियो पत्रकारों के पास मौजूद है।
सभी पत्रकारों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपकर कार्यवाई की मांग की। इसकी जानकारी होने पर चिकित्सक डॉ. अनस और अधीक्षक डॉक्टर संदीप मिश्रा ने थाने पहुंचकर पत्रकारों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इस पर पत्रकारों ने तहसील के सामने पहुंचकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सभी ने चिकित्सक और डॉक्टर अनस के विरुद्ध करवाई की मांग की। पत्रकारों ने शनिवार को आयोजित थाना दिवस में चिकित्सकों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। इस दौरान ब्लॉक के अभी पत्रकार मौजूद रहे।
अधीक्षक मांग चुके हैं माफी
लगभग तीन माह पूर्व लखनऊ ले प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता श्याम जी मिश्रा से अशीक्षक डॉक्टर संदीप मिश्रा से काफी विवाद हुआ था। डीएम के निर्देश पर सीएमओ कार्यालय में उपजिलाधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश कुमार ने मामला शांत कराया था। साथ ही अधीक्षक ने संवाददाता से लिखित में माफी भी मांगी थी। इसके बावजूद पयागपुर के चिकित्सकों का विवाद लोगों से जारी है।
यह भी पढ़ें:-कर्तव्यों का पालन नहीं करने वाले सांसदों को सवाल करने का अधिकार नहीं है: नायडू
