गोरखपुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने निकाली युवा अटल संकल्प यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से “युवा अटल संकल्प यात्रा” के तहत आज 25 दिसंबर को महानगर के दोनों विधानसभा शहर व ग्रामीण में संयुक्त रूप से विशाल बाइक रैली युवा मोर्चा के अध्यक्ष सत्यार्थ मिश्रा के नेतृत्व में निकाली गई। पूर्व वित्त …

गोरखपुर। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से “युवा अटल संकल्प यात्रा” के तहत आज 25 दिसंबर को महानगर के दोनों विधानसभा शहर व ग्रामीण में संयुक्त रूप से विशाल बाइक रैली युवा मोर्चा के अध्यक्ष सत्यार्थ मिश्रा के नेतृत्व में निकाली गई।

पूर्व वित्त राज्य मंत्री व राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला और भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने विश्वविद्यालय गेट से हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। रैली उक्त स्थानों से छात्रसंघ होते हुए बेतियाहाता, अलहदादपुर, रायगंज, घंटाघर, रेती चौक, कालीबाड़ी मंदिर, लाल दिग्गी, बक्शीपुर, बैंक रोड, टाउन हॉल व गोलघर बाजार होते हुए चेतना तिराहे पर भाजयुमो के प्रदेश मंत्री दीपक मल्ल, क्षेत्रीय मंत्री अंबिकेश धर दुबे व महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ मिश्रा के गरिमामई की उपस्थिति में अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण किया।

पढ़ें: लखनऊ: यात्री ढाबा पर मिलेगा 50 रु में पांच पूड़ी, सब्जी व आचार

इस अवसर पर भाजपा महानगर उपाध्यक्ष शशिकांत सिंह, बृजेश मणि मिश्र महानगर महामंत्री देवेश श्रीवास्तव, महानगर मंत्री अजय श्रीवास्तव, कर्मवीर सिंह, रजत गुप्ता, हर श्रीवास्तव, राहुल साहनी सहित कई लोग उपस्थित थे।

गोरखपुर: महिला योग शक्ति दिवस पर विनीता ने पूर्व महिला राष्ट्रपति बनकर दी योग की शिक्षा

महिला योग शक्ति दिवस के अवसर पर राप्तीनगर फेज 3 (पत्रकारपुरम) में महिला सशक्तिकरण से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भारतीय योग संस्थान नयी दिल्ली के तत्वावधान में गोरखपुर शाखा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं को योग से संबंधित जानकारी दी गई। भारतीय योग संस्थान की जिला प्रभारी कविता भाटिया ने बताया कि कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिलाओं को स्वावलंबन के उपाय, कोरोना से बचाव के लिए जागरुक करना, घरों में योग को बढ़ावा देने आदि की जानकारी दी गई। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित समाचार