रामपुर: शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा चुनाव संपन्न कराने की कवायद, दो बदमाश तीन माह के लिए जिला बदर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सैफनी (रामपुर), अमृत विचार। आने वाले विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तैयारियों में जुटा हुआ है। जिसके चलते अपराधियों पर भी शिकंजा कसना शुरूकर दिया गया है। इसको लेकर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मादंड़ ने कार्रवाई करते हुए शाहबाद व सैफनी थाना क्षेत्र के एक गांव के दो बदमाशों पर …

सैफनी (रामपुर), अमृत विचार। आने वाले विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तैयारियों में जुटा हुआ है। जिसके चलते अपराधियों पर भी शिकंजा कसना शुरूकर दिया गया है। इसको लेकर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मादंड़ ने कार्रवाई करते हुए शाहबाद व सैफनी थाना क्षेत्र के एक गांव के दो बदमाशों पर जोकि जानलेवा हमले, लूट, डकैती जैसे मामलों में संलिप्त हैं उनको जिला बदर कर दिया।

आदेश मिलने के बाद सैफनी थाना पुलिस ने दोनों बदमाशों को पकड़ कर ढोल पिटवाकर एलाउंसमेंट कर दोनों को जनपद की सीमा से बाहर निकाल दिया है। कुछ दिन पूर्व थाना क्षेत्र के चौकौनी गांव निवासी बृजेश पुत्र हरपाल विद्याराम पुत्र लीलाधर थाना शाहबाद में दर्ज गुंडा एक्ट की चलानी रिपोर्ट बनाकर रामपुर जिलाधिकारी को भेजी गई थी।

जिस पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने बृजेश और विद्याराम को 3 माह के लिए जिला बदर कर दिया। आदेश मिलने के बाद शनिवार को सैफनी थाना प्रभारी प्रवीण कुमार कटियार ने पुलिस बल साथ लेकर दोनों बदमाशों को उनके घर से पकड़ लिया। जनपद मुरादाबाद की सीमा में प्रवेश कराकर छोड़ दिया।

संबंधित समाचार