हरदोई: अर्चिता इंटरनेशनल स्कूल को पराजित कर बाल विद्या भवन ने टूर्नामेंट पर किया कब्जा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। आर इंटर कालेज के पूर्व प्रबन्धक स्व. राकेश विक्रम सिंह की स्मृति में आयोजित राकेश विक्रम मेमोरियल डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट टूर्नामेंट के अंतर्गत क्रिकेट टूर्नामेंट का फ़ाइनल मैच बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल एवं अर्चिता इंटरनेशनल स्कूल के मध्य खेला गया इसी स्कूल के मैंदान में खेला गया। जिसमें बाल विद्या भवन स्कूल ने अर्चिता …

हरदोई। आर इंटर कालेज के पूर्व प्रबन्धक स्व. राकेश विक्रम सिंह की स्मृति में आयोजित राकेश विक्रम मेमोरियल डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट टूर्नामेंट के अंतर्गत क्रिकेट टूर्नामेंट का फ़ाइनल मैच बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल एवं अर्चिता इंटरनेशनल स्कूल के मध्य खेला गया इसी स्कूल के मैंदान में खेला गया। जिसमें बाल विद्या भवन स्कूल ने अर्चिता स्कूल को हराकर टूर्नामेंट पर कब्जा कर लिया। मैच में परिचय एवं टास विद्यालय कि उप प्रबंधक  कनुप्रिया सिंह व प्रधानाचार्य  वीरेंदर सिंह राठौर ने कराकर मैच का शुभारंभ किया।

क्रिकेट फाइनल टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रकाश पाल प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी भाजपा, पारुल दीक्षित भाजपा नेता, प्रमोद कुमार सिंह पामु  वीरेंद्र सिंह राठौर प्रिंसिपल आरआर इन्टर कालेज, प्रबंधक एवं विश्व हिन्दू परिषद की जिला अध्यक्ष  कीर्ति सिंह  ने  व उप प्रबंधक कनुप्रिया सिंह, स्व: राकेश विक्रम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर मैच का शुभ किया। टूर्नामेंट की सेक्रेटरी कीर्ति सिंह ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।

मैच में टास जीत कर अर्चिशा इंटरनेशनल स्कूल ने गेंदबाजी का चुनाव किया। बल्लेबाजी का आमंत्रण पा कर बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल ने निर्धारित 20 ओवरों में रिकॉर्ड 189 रनों का लक्ष्य दिया।  दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए महज 16 ओवरों में 10 विकेट खो कर मात्र 133 रन ही बना सकी इस प्रकार बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का अवार्ड हिंमांशु गुप्ता को दिया गया, मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड यश द्विवेदी को दिया गया, बेस्ट बालर अक्षत श्रीवास्तव, बेस्ट कीपर अनिकेत वर्मा, बेस्ट बेट्समेन हिमांशु गुप्ता, को घोषित किया गया।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र पर भारत विषयक व्याख्यानमाला का आज हुआ आयोजन

संबंधित समाचार