यूपी में भाजपा 300 से अधिक सीट जीतकर बनायेगी सरकार: अमित शाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश को माफिया राज से मुक्त कराकर विकास के रास्ते में ले जाने वाली भाजपा 2022 के विधानसभा चुनाव में 300 से अधिक सीटें जीत कर एक बार फिर से सरकार बनायेगी। कासगंज के बारह पत्थर मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुये …

कासगंज। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश को माफिया राज से मुक्त कराकर विकास के रास्ते में ले जाने वाली भाजपा 2022 के विधानसभा चुनाव में 300 से अधिक सीटें जीत कर एक बार फिर से सरकार बनायेगी। कासगंज के बारह पत्थर मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुये शाह ने रविवार को कहा कि 2017 से पहले राज्य में माफिया तत्वों का साम्राज्य था। आम आदमी को समाजवादी पार्टी (सपा) के गुंडे परेशान करते थे। हर जिले में एक दादा होता था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने अराजक तत्वों पर नकेल कसी जिसका नतीजा है कि आज कोई दादा नहीं है। पांच साल के अंदर ही सारे गुंडे यूपी से पलायन कर गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को याद करते हुये उन्होंने कहा “ बृज क्षेत्र भाजपा का गढ़ था है और रहेगा। ये कल्याण सिंह की भूमि है। ये तुलसीदास की जन्म भूमि है।

असुरों के संहार के लिए वराह भगवान ने यहीं जन्म लिया था। ये महावीर सिंह राठौर की जन्म भूमि है। कल्याण सिंह अगर न होते 2014, 2017 और 2019 में इतना समर्थन न मिलता। आज मैं यहां आया हूं तब बाबू जी नहीं हैं। बाबू जी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी को ठुकरा कर श्री राम मंदिर का मार्ग प्रशस्त किया था।

पढ़ें: हरदोई: घर से भागे प्रेमी युगल, लेकिन प्रेमिका के सामने प्रेमी ने किया कुछ ऐसा, इलाके में मचा हड़कंप

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधते हुये उन्होंने कहा “ उत्तर प्रदेश में बुआ बबुआ ने जो सरकारें चलाई, उससे आम आदमी त्रस्त हो गया। जाति और धर्म के नाम पर इन्होंने सरकार बनायी मगर समाज के सभी वर्ग के लोग इनके शासनकाल में छले गये। साथ ही भाजपा के रणनीतिकार ने अपने उद्बोधन का समापन जनता से 300 से अधिक सीटों में जीत और सपा बसपा कांग्रेस प्रत्याशियों की जमानत जब्त कराने के संकल्प के साथ किया।

संबंधित समाचार