रायबरेलीः ट्रेलर की केबिन में दबकर युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नटई गांव निवासी एक युवक की मुंबई में ट्रेलर की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताते चलें कि नटई गांव के शिव प्रताप सिंह का छोटा बेटा आशीष 26 वर्ष काफी दिनों से मुंबई में रहकर ट्रेलर चलाता था। …

रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नटई गांव निवासी एक युवक की मुंबई में ट्रेलर की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताते चलें कि नटई गांव के शिव प्रताप सिंह का छोटा बेटा आशीष 26 वर्ष काफी दिनों से मुंबई में रहकर ट्रेलर चलाता था।

बीते शुक्रवार सुबह 5:00 बजे जब उसके ट्रेलर पर कुछ सामान क्रेन द्वारा लोड किया जा रहा था तभी भारी-भरकम सामान उसकी केबिन पर गिर गया जिससे वह ट्रेलर की केबिन में दब गया और उसकी मौत हो गई। किसी तरह आशीष के शव को निकाला गया।

आशीष अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी भी अभी डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी जिसके एक 3 माह का बच्चा भी है। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। रविवार रात उसका शव गांव आया और अंतिम संस्कार किया गया।

अटल प्रतिमा स्थापना का कांग्रेसियों ने किया विरोध

रायबरेली। भाजपा नेताओं द्वारा गांधीचौक लालगंज में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा लगाये जाने से कांग्रेसी नेताओं में आक्रोश दिखने लगा है। कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की स्थापित कराई गई प्रतिमा हो गांधी चौक से हटवाकर दूसरे स्थान पर लगवाने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा हैं। कांग्रेसी नेताओं ने पूर्व प्रधान मंत्री की दो फिट की प्रतिमा लगवाए जाने को उनका अपमान बताते हुये कहा कि…वन विभाग के कर्मियों संंग बाघ को तलाश कर रहे थे ग्रामीण, अचानक सामने आया बाघ और कर दिया हमला

संबंधित समाचार