बरेली: पानी की निकासी नहीं होने से कॉलोनी के लोग परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पानी की निकासी न होने से कुर्मांचलनगर कॉलोनी के लोग परेशान हैं। आरोप है कि नगर निगम द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण को अधूरा छोड़ दिया है। इस वजह से दिक्कत हो रही है। कई बार नगर निगम में शिकायत करने के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। जिसके …

बरेली, अमृत विचार। पानी की निकासी न होने से कुर्मांचलनगर कॉलोनी के लोग परेशान हैं। आरोप है कि नगर निगम द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण को अधूरा छोड़ दिया है। इस वजह से दिक्कत हो रही है। कई बार नगर निगम में शिकायत करने के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। जिसके चलते लोगों में नगर निगम के प्रति आक्रोश है।

नगर निगम स्मार्ट सिटी में शामिल हो चुका है। इसको लेकर लगातार शहर में विकास कार्य कराए जा रहे हैं लेकिन अब भी शहर के कुछ हिस्सों में लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। नगर निगम के वार्ड नंबर 26 के कुर्मांचलनगर कॉलोनी में नगर निगम की तरफ से सज्जन तिवारी के मकान से अल्मा मातेर स्कूल तक आरसीसी रोड व ड्रेनेज सिस्टम के जीर्णोद्धार का काम शुरू कराया गया था।

स्थानीय निवासी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कॉलोनी के लोगों ने 700 मीटर तक काम कराने की मांग की थी मगर नगर निगम ने काम को 150 मीटर तक कराने के बाद रोक दिया जिससे उनकी पानी की निकासी की समस्या का समाधान नहीं हो सका। अधूरा नाला निर्माण होने की वजह से नाले का सारा पानी स्कूल के पास जमा हो जाता है।

जिसको लेकर कॉलोनीवासियों ने मांग पत्र देकर कहा था कि गेट नंबर एक और दो तक नाले का निर्माण पूरा कराया जाए लेकिन बताया जा रहा है कि अभी तक नगर निगम की तरफ से नाले का पूरा निर्माण नहीं कराया गया है। पानी की निकासी की समस्या को लेकर मोहल्ले के लोग महापौर उमेश गौतम को भी प्रार्थना पत्र दे चुके हैं मगर उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव