रामपुर : पुलिस ने चलाया बैंकों में चेकिंग अभियान
रामपुर, अमृत विचार। सिविल लाइन पुलिस द्वारा क्षेत्र के सभी बैंकों में चेकिंग की गई। इस दौरान कुछ लोगों पर शक होने पर उनकी तलाशी ली गई। आए दिन हो रही लूट और चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस महकमे सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सिविल लाइन प्रभारी लव सिरोही ने अपनी टीम …
रामपुर, अमृत विचार। सिविल लाइन पुलिस द्वारा क्षेत्र के सभी बैंकों में चेकिंग की गई। इस दौरान कुछ लोगों पर शक होने पर उनकी तलाशी ली गई।
आए दिन हो रही लूट और चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस महकमे सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सिविल लाइन प्रभारी लव सिरोही ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र में आने वाले सभी बैंकों की चेकिंग की। बैंकों में तैनात गार्डों से पूछताछ की। साथ ही कुछ लोगों पर शक होने पर उनसे भी पूछताछ की गई। ताकि आए दिन हो रही घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
