Congress Party Foundation Day: सोनिया बोलीं- तानाशाही तरीके से लोगों को डराकर इतिहास को झुठलाने का हो रहा है काम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि वह तानाशाही तरीके से चलकर इतिहास को झुठला रही रही है और लोगों को डरा धमका कर गंगा जमुनी तहजीब को नष्ट किया जा रहा है । गांधी ने मंगलवार को यहां कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं से …

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि वह तानाशाही तरीके से चलकर इतिहास को झुठला रही रही है और लोगों को डरा धमका कर गंगा जमुनी तहजीब को नष्ट किया जा रहा है । गांधी ने मंगलवार को यहां कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं से कहा कि आज देश की मजबूत बुनियाद को कमजोर करने का प्रयास हो रहा है और इतिहास को झुठला कर हमारी विरासत गंगा-जमुना संस्कृति को मिटाने की नापाक कोशिश हो रही है।

उन्होंने कहा कि आज देश का आम नागरिक असुरक्षित और भय महसूस कर रहा है क्योंकि लोकतंत्र और संविधान को दरकिनार कर सिर्फ तानाशाही चल रही है। इस स्थिति में कांग्रेस चुप नहीं रहेगी और विरासत को नष्ट करने की इजाजत किसी को नहीं देगी।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आम जनमानस और लोकतंत्र की रक्षा के लिए देश विरोधी और समाज विरोधी साजिशों के खिलाफ कांग्रेस संघर्ष करेगी और हर कुर्बानी देगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा “हम कांग्रेस हैं- वो पार्टी जिसने हमारे देश में लोकतंत्र की स्थापना की और हमें इस धरोहर पर गर्व है। कांग्रेस स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ।”

इसे भी पढ़ें…

महाराष्ट्र: स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ कोरोना संक्रमित, Tweet करके ये कहा…

संबंधित समाचार