कांग्रेस का 137वां स्थापना दिवस: सोनिया गांधी कर रहीं थीं झंडा फहराने की कोशिश, तभी हुआ कुछ ऐसा कि सब हो गए हैरान…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस पर मंगलवार सुबह यहां अखिल भारतीय कांग्रेस समिति मुख्यालय में पार्टी का झंडा तब स्तंभ से गिर गया जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इसे फहराने की कोशिश कर रही थीं। इसके बाद त्वरित प्रतिक्रिया के तहत गांधी ने पार्टी कोषाध्यक्ष पवन बंसल और महासचिव के सी वेणुगोपाल के …

नई दिल्ली। कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस पर मंगलवार सुबह यहां अखिल भारतीय कांग्रेस समिति मुख्यालय में पार्टी का झंडा तब स्तंभ से गिर गया जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इसे फहराने की कोशिश कर रही थीं। इसके बाद त्वरित प्रतिक्रिया के तहत गांधी ने पार्टी कोषाध्यक्ष पवन बंसल और महासचिव के सी वेणुगोपाल के साथ झंडा अपने हाथों में ले लिया और इसे कुछ देर के लिए हाथों में थामकर रखा। बाद में, कांग्रेस का एक कार्यकर्ता झंडा लगाने के लिए स्तंभ पर चढ़ा। पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा, मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य लोग उपस्थित थे।

ये भी पढ़े-

भ्रष्टाचार का समर्थन करने वाले सांसद जनार्दन मिश्रा सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

संबंधित समाचार