Mouth Ulcers: मुंह के छाले कर रहे हो परेशान तो करें ये घरेलू उपाय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दिनचर्या में बदलाव,  हॉर्मोनल संतुलन बिगड़ने या किसी लम्बी बीमारी में चल रही दवाईया के बाद अक्सर मुंह में छाले हो जाते हैं। छालों से मुंह में दर्द बहुत सताता है और कुछ खना मुश्किल हाे जाता है। घर में मौजूद एलोवेरा, हल्दी जैसी खास औषधियों से झट से छाले दूर हो जाएंगे। एलोवेरा एलोवेरा …

दिनचर्या में बदलाव,  हॉर्मोनल संतुलन बिगड़ने या किसी लम्बी बीमारी में चल रही दवाईया के बाद अक्सर मुंह में छाले हो जाते हैं। छालों से मुंह में दर्द बहुत सताता है और कुछ खना मुश्किल हाे जाता है। घर में मौजूद एलोवेरा, हल्दी जैसी खास औषधियों से झट से छाले दूर हो जाएंगे।

एलोवेरा
एलोवेरा आपके मुंह के छालों को ठीक करने में मददगार हो सकता है. इसके लिए आपको थोड़ा सा एलोवेरा जूस लेकर अपने छाले वाली जगह पर लगाना है। इससे आपको तुरंत आराम मिलेगा।

हल्दी
मुंह के छालों पर हल्दी लगाना सबसे अच्छा होता है। इसके लिए आपको हल्दी में पानी मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बनाना है। इसे छालों पर लगाना है। इस पेस्ट को कुछ देर मुंह में ही रहने दें और फिर थूक दें। बाद में मुंह सादे पानी से धो लें।

घी
घी भी छालों को ठीक करने में कारगर माना जाता है. उंगली पर थोड़ा सा घी लें. इसे छालों पर लगाएं. ये छालों से राहत दिलाने में मदद करेगा।

सेब का सिरका
सेब का सिरका भी छालों के लिए सबसे प्रभावी उपाय है. दरअसल, इसमें कुछ अम्लीय तत्व होते हैं जो आपके छाले बनाने वाले बैक्टीरिया को मार देते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को एक चम्मच गर्म पानी में मिलाकर कुछ देर के लिए मुंह में छोड़ दें और फिर थूक दें. फिर सादे पानी से धो लें।

टूथपेस्ट एंटी
माइक्रोबियल होते हैं और यह छाले पैदा करने वाले इंफेक्शन को मारते हैं। जिस जगह पर छाले हुए हैं वहां टूथपेस्ट लगाइए यह आपको राहत दिलाएगा।

लहसुन एंटी
बैक्टीरियल होता है, मुंह के छालों से राहत पाने के लिए लहसुन का इस्तेमाल करना बहुत लाभदायक साबित होगा। लहसुन के अंदर allicin नाम का एक पदार्थ पाया जाता है जो छालों को ठीक करता है।

संतरा
जिन लोगों के अंदर विटामिन सी की कमी होती है उनको मुंह के छाले ज्यादा होते हैं। संतरे का जूस विटामिन सी से भरा होता है जो मुंह के छालों को ठीक करता है।

ये भी पढ़े-

टॉन्सिल के दर्द से पाना हो छुटकारा तो इन खास उपायों से मिलेगी राहत