बाराबंकी: क्रय केंद्र पर नहीं हो पा रही है धान की तौल, परेशान हैं किसान
हैदरगढ़ ( बाराबंकी)। हल्की बूंदाबांदी शुरू होते ही किसानों की परेशानी बढ़ गई है। कारण धान क्रय केंद्रों पर धान लदी ट्रॉलियां कई दिन से कॉल का इंतजार कर रहीं हैं। हैदरगढ़ नवीन मंडी स्थित धान क्रय केंद्र पर दर्जनों ऐसी ट्रॉलियां देखी जा सकती हैं। हैदरगढ़ स्थित नवीन मंडी धान क्रय केंद्र पर करीब …
हैदरगढ़ ( बाराबंकी)। हल्की बूंदाबांदी शुरू होते ही किसानों की परेशानी बढ़ गई है। कारण धान क्रय केंद्रों पर धान लदी ट्रॉलियां कई दिन से कॉल का इंतजार कर रहीं हैं। हैदरगढ़ नवीन मंडी स्थित धान क्रय केंद्र पर दर्जनों ऐसी ट्रॉलियां देखी जा सकती हैं। हैदरगढ़ स्थित नवीन मंडी धान क्रय केंद्र पर करीब तीन दर्जन से अधिक धान भरी ट्रालियां किसानों की काफी दिनों से धान तौल कराने के चक्कर में खड़ी हैं, लेकिन धान की तौल नहीं हो पा रही है बरसात भी हो रहीं हैं। ऐसे में यदि इनकी धान की तौल नहीं हुई तो धान खराब होने की आशंका जताई जा रही।
हैदरगढ़ क्षेत्र के किसान देवेंद्र सिंह निवासी बबुआ पुर ने बताया कि हमारी काफी दिनों से ट्राली यहां खड़ी है, लेकिन तौल नहीं हो पा रही है वहीं रौली गांव के महेंद्र प्रताप सिंह सरकारी शिक्षक ने बताया की मेरी ट्राली पिछले16 दिसंबर से यहां खड़ी है मैं छुट्टी लेकर अपनी ट्राली को तौल कराने के लिए यहां रोज आता हूं, लेकिन हमारा धान तौला नहीं जा रहा है। वहीं रामबहादुर निवासी भिटौरा ने बताया की 18 दिन से ट्राली हमारी यहां खड़ी है ,लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है किराए के ट्राली ट्रैक्टर का भाड़ा भी अधिक हो रहा है। रिंकू पांडे बेरवा मजरे पोखरा ने बताया की हमारी कई दिनों से एक ट्राली धान तौल के लिए खड़ी है पर तौल नहीं हो पा रही है।
फूलचंद रावत सतही , संतोष मिश्रा निवासी मिश्रण पुरवा ने बताया की10 दिन से यहां हम लोगों की ट्राली खड़ी है। लल्लन रावत बक्शनपुर मजरे पोखरा की एक ट्राली खड़ी है। गौरीशंकर सिंह बहादुरपुर एक की एक ट्राली 15 दिनों से खड़ी है। जगदीश प्रसाद बड़इन पुरवा सहावर की 8 दिनों से ट्राली खड़ी है।देवी बक्श कोडावा 15 दिनों से ट्राली खड़ी है गंगा बक्श सिंह देवघर पुर मजरे सहावर की 12 दिनों से ट्राली खड़ी है इन लोगों ने बताया की बरसात हो रही है हम लोगों को चिंता लगी हुई है की 6 माह की हमारी कमाई का धान पानी में भीग कर बर्बाद हो जाएगा फिर यह क्रय केंद्र प्रभारी इसे वापस कर देंगे हम लोग बर्बाद हो जाएंगे।
वहीं पर हैदरगढ़ विपणन अधिकारी प्रीति पांडे ने बताया कि पहले सरकार ने ऑफलाइन धान खरीदने के लिए व्यवस्था की थी उसके बाद ऑनलाइन का आदेश कर दिया जिससे परिसर में खड़ी ट्रालियां की तौल रोक दिया गया था और ऑनलाइन कराने के बाद तौल कराने के लिए किसानों को कहा गया था सोमवार शाम को आदेश आया कि परिसर में जितनी भी ऑफलाइन अथवा ऑनलाइन की ट्रालियां खड़ी हैं उनकी तौल करा दी जाए मंगलवार को कई ट्रालियां की तौल हुई है जो शेष बची हैं उनकी बुधवार को तौल करवा दी जाएगी। बताया कि हमारे यहां धान की उठान की गति तेज नहीं होने के कारण भी धान रखने की जगह नहीं बची है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या-प्रयागराज रेल मार्ग पर इलेक्ट्रिक ट्रेन संचालन की तैयारियां जोरों पर, परखी गई व्यवस्थाएं
