यूपी: राजधानी समेत प्रदेश के अधिकांश शहरों में हुई बारिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश में मौसम ने अचानक से करवट बदल ली है। मंगलवार को राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के गाजियाबाद, इलाहाबाद, वाराणसी, कानपुर, सीतापुर, लखीमपुर-खीरी समेत कई शहरों में दो से तीन घंटे तक हल्की बारिश हुई। इसके बाद दिन भर बूंदाबांदी होती रही। अधिकांश शहरों में तो लोगों को दिन भर सूर्य भगवान के दर्शन …

लखनऊ। प्रदेश में मौसम ने अचानक से करवट बदल ली है। मंगलवार को राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के गाजियाबाद, इलाहाबाद, वाराणसी, कानपुर, सीतापुर, लखीमपुर-खीरी समेत कई शहरों में दो से तीन घंटे तक हल्की बारिश हुई।

इसके बाद दिन भर बूंदाबांदी होती रही। अधिकांश शहरों में तो लोगों को दिन भर सूर्य भगवान के दर्शन तक नहीं हुए। साथ ही तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत पूरे राज्य में येलो अलर्ट

मौसम विभाग, भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार बरेली, मुरादाबाद, पीलीभीत से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बारिश का प्रभाव नहीं देखा जा रहा है।

पढ़ें: कानपुर: खराब मौसम के चलते पीएम मोदी ने सड़क मार्ग से तय की 22 किमी. की दूरी

पर पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों व बलरामपुर को छोड़कर मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में अगले 24 घंटे में मेघगर्जन के साथ हल्के दर्जे (5 मिली मीटर से कम) बारिश होने की प्रबल संभावना है।

जौनपुर में ऑरेंज अलर्ट….

प्रदेश में जौनपुर जिले के लिए मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में जौनपुर में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ 5 से 15 मिली मीटर तक की बारिश हो सकती है। इस संबंध में जौनपुर जिला प्रशासन को सचेत कर दिया गया है।

29 दिसंबर को तापमान में भारी गिरावट, 2 जनवरी से कोहरे का व्यापक असर

मौसम विभाग की पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार 29 दिसंबर को तापमान में अप्रत्याशित रूप से गिरावट दर्ज की जा सकती है। राजधानी लखनऊ, कानपुर व आसपास के क्षेत्रों में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा सकता है। 30 दिसंबर को भी हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। इसके बाद 31 दिसंबर व 1 जनवरी को सुबह के वक्त में कोहरे का असर दिखेगा। जबकि दो जनवरी से पूरे प्रदेश में कोहरे का व्यापक असर देखने को मिलेगा।

संबंधित समाचार