मुरादाबाद : मानदेय बढ़ाने को स्वास्थ्य मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत उत्तर प्रदेश में जिला स्तर पर संविदा पर काम कर रहे जिला कार्यक्रम समन्वकों और कार्यक्रमों के मानदेय में चार साल से बढ़ोतरी नहीं हुई है। अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए जिला कार्यक्रम समन्वयकों के प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह …

मुरादाबाद, अमृत विचार। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत उत्तर प्रदेश में जिला स्तर पर संविदा पर काम कर रहे जिला कार्यक्रम समन्वकों और कार्यक्रमों के मानदेय में चार साल से बढ़ोतरी नहीं हुई है। अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए जिला कार्यक्रम समन्वयकों के प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा।

जिला कार्यक्रम समन्वयक सच्चिदानंद मिश्रा सहित अन्य ने स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि जिला कार्यक्रम सहायक का मानदेय चार साल से बढ़ा नहीं है। जबकि प्रतिवर्ष मानदेय में वृद्धि होनी चाहिए। चेक के बजाय पीएफएमएस से भुगतान कराने, मानव संपदा भरने, एचआर पालिसी व स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग रखी। स्वास्थ्य मंत्री ने समस्याओं के जल्द निस्तारण का भरोसा दिलाया।

संबंधित समाचार