बरेली: जन विश्वास यात्रा की तैयारियां कराने दो दिन से डेरा जमाए हैं ब्रज बहादुर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जन विश्वास यात्रा की तैयारियां कराने के लिए दो दिन से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर सिंह बरेली में डेरा जमाए हैं। भाजपा महानगर की ओर से मंगलवार को जन विश्वास यात्रा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक भाजपा कार्यालय पर हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर पाठक ने कहा कि हर वार्ड को …

बरेली, अमृत विचार। जन विश्वास यात्रा की तैयारियां कराने के लिए दो दिन से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर सिंह बरेली में डेरा जमाए हैं। भाजपा महानगर की ओर से मंगलवार को जन विश्वास यात्रा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक भाजपा कार्यालय पर हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर पाठक ने कहा कि हर वार्ड को लेकर रूपरेखा तैयार करें। हर मंडल से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता यात्रा में पहुंचे। 20 स्थानों पर भव्य स्वागत द्वार बनाने के साथ यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत करने की तैयारी की गई है।

कार्यकर्ता अनुशासित ढंग से यात्रा में मौजूद रहें। सभी पदाधिकारियों की पूर्ण रूप से भागीदारी होनी चाहिए। यात्रा मथुरा से प्रारंभ हुई और बरेली में इसका समापन होगा। जन विश्वास यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत करने के लिए सभी की जिम्मेदारी तय की गई। शहर विधानसभा प्रभारी दीपक अग्रवाल ने कहा कि स्वागत की तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं। महानगर अध्यक्ष डॉक्टर केएम अरोड़ा ने कहा कि प्रत्येक मंडल जन विश्वास यात्रा में बढ़-चढ़कर भागीदारी करेगा।

कार्यक्रम संयोजक विष्णु अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य, नगर विधायक डॉ अरुण कुमार, प्रभु दयाल लोधी, प्रत्तेश पांडे, विष्णु अग्रवाल, देवेंद्र जोशी, मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, मनोज थपलियाल, शहर विस्तारक कृष्णा चौधरी, ज्ञान प्रकाश लोधी, मनोज कपूर, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य ने मीडिया विभाग, आईटी विभाग, सोशल मीडिया विभाग की बैठक पार्टी कार्यालय पर ली।

संबंधित समाचार