मुरादाबाद : राजकीय प्रेक्षागृह में नए साल में गूंजेगी शहनाई, तैयारियों में जुटा प्रोबेशन विभाग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। राजकीय प्रेक्षा गृह में नए साल में शहनाइयां गूंजेंगी। प्रोबेशन विभाग संवासिनियों को उनका घर बसाने की मुहिम में जुट गया है। विभाग द्वारा ऐसी महिलाओं व संवासिनियों की शादी कराकर उनका घर-परिवार बसाने की कवायद नए साल में शुरू जो जाएगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रिया पटेल ने बताया कि सभी संवासिनियों से …

मुरादाबाद,अमृत विचार। राजकीय प्रेक्षा गृह में नए साल में शहनाइयां गूंजेंगी। प्रोबेशन विभाग संवासिनियों को उनका घर बसाने की मुहिम में जुट गया है। विभाग द्वारा ऐसी महिलाओं व संवासिनियों की शादी कराकर उनका घर-परिवार बसाने की कवायद नए साल में शुरू जो जाएगी।

जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रिया पटेल ने बताया कि सभी संवासिनियों से पूछकर उनसे विवाह के संबंध में सहमति ली है। अब विवाह के लिए इच्छुक युवकों से आवेदन मांगे जाएंगे। इच्छुक व्यक्ति आवेदन के साथ अपना स्वास्थ्य प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र तथा हैसियत प्रमाणपत्र जमा कर अपनी पसंद की संवासिनी से विवाह कर सकता है। मझोला थाना क्षेत्र में 30 मानसिक मंदित व संवासिनी रह रही हैं। इनमें से करीब 10 ऐसी हैं, जो मानसिक रूप से स्वस्थ हो रही या हो चुकी हैं। साथ ही शादी करने लायक उम्र में हैं। ऐसी महिलाओं-संवासिनियों की शादी कराने के लिए जिला प्रशासन से विभाग द्वारा सहयोग मांगा गया है। अनुमति मिलने के बाद अगले साल विधि-विधान से शादी कराई जाएगी।

सत्यापन के बाद आवेदन : कई साल से घर से दूर होने के बाद अपना घर बसाने की हसरतों पर चोट न लगे, इसलिए इस पूरे मामले में बेहद सावधानी बरती जाएगी। विभाग द्वारा विज्ञप्ति जारी की जाएगी। शादी के लिए इच्छुक युवकों का पुलिस द्वारा सत्यापन कराया जाएगा। जिसमें उनके बैकग्राउंड की जानकारी ली जाएगी। आवेदक के आर्थिक, शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से सक्षम होने पर ही उन्हें शादी के
लिए योग्य माना जाएगा।

15 हजार मिलेगी आर्थिक मदद
डीपीओ प्रिया पटेल ने बताया कि शादी करने वाली प्रत्येक युवती को सरकार की ओर से 15 हजार रुपये की आर्थिक मदद की जाती है। यह राशि सीधे उनके खाते में भेजी जाती है। शादी समारोह का खर्च समाज के प्रमुख लोगों की मदद से वहन किया जाता है। आवेदन व जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद समाजसेवी संस्थाओं से सहयोग मांगा जाएंगा।

परिषदीय स्कूलों में कल से 14 जनवरी तक अवकाश
मुरादाबाद। प्रदेश सरकार ने परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालयों में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक शीत अवकाश घोषित किया है। टाइम एंड मोशन स्टडी के आदेश के तहत पहली बार शीतकालीन अवकाश दिया जा रहा है। जिले में कक्षा एक से आठ तक के सरकारी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक 1408 विद्यालयों में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। बीएसए बुद्धप्रिय सिंह ने कहा कि सरकार के शीत अवकाश का आदेश कक्षा एक से आठ तक के परिषदीय स्कूलों पर लागू रहेगा।

 

संबंधित समाचार