बहराइच: जिला सम्मेलन में शामिल हुए प्रदेश मंत्री संगठन अमित वाल्मीकि
बहराइच। तहसील परिसर मोतीपुर में अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री संगठन भाजपा अमित वाल्मीकि रहे। उन्होंने कहा कि इस बार फिर जनता के आशीर्वाद से भाजपा की सरकार बनेगी। इसका जवाब जनता स्वयं देगी। उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से मिल रही लाभ के …
बहराइच। तहसील परिसर मोतीपुर में अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री संगठन भाजपा अमित वाल्मीकि रहे। उन्होंने कहा कि इस बार फिर जनता के आशीर्वाद से भाजपा की सरकार बनेगी। इसका जवाब जनता स्वयं देगी। उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से मिल रही लाभ के बारे में भी बताया।
बलहा विधानसभा के मोतीपुर तहसील परिसर में आयोजित जिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि अमित बाल्मीकि प्रदेश मंत्री संगठन रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्याम करण टेकडीवाल ने किया। उपस्थित जनमानस को केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा कि भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार की ओर से ग्रामीणों के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। इसका लाभ सभी गरीब को मिल रहा है।
ऐसे में इस बार दोबारा जनता भाजपा की सरकार बनाएगी। जनता भाजपा को वोट देकर इसका जवाब देगी। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के सहयोग के साथ फिर से एक बार भाजपा सरकार बनाने की अपील की। अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष शिव सागर गौतम ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
पढ़ें: अयोध्या: प्रस्तावित रिंग रोड से जुड़े किसान 10 जनवरी तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
कार्यक्रम में भाजपा नेता मंजू वाल्मीकि, योगेश प्रताप सिंह, गुड्डू लोधी, प्रियंका रावत समेत हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे। सम्मेलन में अनुसूचित मोर्चा जिला प्रभारी देवेंद्र त्रिपाठी और प्रमोद आर्य प्रदेश परिषद सदस्य ने मंच का संचालन किया। जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा जगदीश भारतीय की ओर से स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
