बहराइच: टैक्स विभाग के डिप्टी कमिश्नर समेत चार पर धोखाधड़ी का केस हुआ दर्ज
बहराइच। शहर के मोहल्ला मंसूर गंज निवासी मेडिकल स्टोर संचालक ने पासवर्ड बदल कर यूजर आईडी का गलत दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए एसपी को पत्र दिया। एसपी के निर्देश पर दरगाह पुलिस ने टैक्स विभाग के डिप्टी कमिश्नर, महिला समेत चार के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। …
बहराइच। शहर के मोहल्ला मंसूर गंज निवासी मेडिकल स्टोर संचालक ने पासवर्ड बदल कर यूजर आईडी का गलत दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए एसपी को पत्र दिया। एसपी के निर्देश पर दरगाह पुलिस ने टैक्स विभाग के डिप्टी कमिश्नर, महिला समेत चार के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बहराइच जिले की सेल्स टैक्स विभाग के हेड डिप्टी कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर, सीए और एक महिला पर थाना दरगाह शरीफ में फ्रॉड का केस दर्ज किया गया है।
प्राथमिकी मेडिकल स्टोर के संचालक की तहरीर पर दरगाह पुलिस ने एसपी के आदेश पर दर्ज हुआ है। प्राथमिकी में शहर के मोहल्ला मंसूरगंज निवासी अशरफ हुसैन ने कहा है कि उनकी रिजवी मेडिकल एजेंसी नाम की फर्म शहर में संचालित है।
22 दिसंबर को शाम 4:00 बजे वह जीएसटीआर 9 सालाना नक्शा दाखिल करने हेतु जब वह अपने अधिवक्ता के पास गए और जब अधिवक्ता ने यूज़र आईडी खोलने का प्रयास किया तो पता चला कि यूजर आईडी और पासवर्ड दोनों बदल दिए गए हैं। इस पर अधिवक्ता चित्रशाला रोड स्थित सेल टैक्स विभाग जाकर जानकारी ली तो पता चला कि डिप्टी कमिश्नर सेल्स टैक्स कैलाश नाथ सरोज, हेड डिप्टी कमिश्नर सेल टेक्स विनोद कुमार और सीए रविंद्र नाथ सिंह ने रोजी पुत्री सैयद गुलाम हुसैन जैदी निवासी मोहल्ला गुदड़ी निकट दुलदुल हाउस के साथ षड्यंत्र करके यूजर पासवर्ड बदल कर उनकी संस्था का अपने निजी कार्य में प्रयोग करने का प्रयास किया। यूजर आईडी और पासवर्ड बदलकर कार्य करना अपराध है।
इसकी तहरीर व्यापारी ने दरगाह थानाध्यक्ष को दिया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर परेशान व्यापारी ने पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह को प्रार्थना पत्र दिया। एसपी ने दरगाह पुलिस को केस दर्ज करने का निर्देश दिया।
एसपी के निर्देश पर दरगाह पुलिस नामजद लोगों के विरुद्ध भारतीय दंड संगीता की धारा 419, 420, 120 बी, 66B और 66C के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें- हर्बल हुक्का बिक्री मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सरकार से याचिका पर मांगा जवाब
