मुरादाबाद : इलाज के बहाने तांत्रिक अपने सामने बनवाए पति-पत्नी में सबंध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। इलाज के बहाने तांत्रिक ने दंपति के साथ शर्मनाक वारदात कर डाली।आरोपी ने नशीला पदार्थ पिलाकर अपने सामने ही पति-पत्नी के संबंध बनवाए। बाद में पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर दी। पड़ोसियों ने उसे किसी तरह बचाया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति और तांत्रिक को गिरफ्तार कर …

मुरादाबाद, अमृत विचार। इलाज के बहाने तांत्रिक ने दंपति के साथ शर्मनाक वारदात कर डाली।आरोपी ने नशीला पदार्थ पिलाकर अपने सामने ही पति-पत्नी के संबंध बनवाए। बाद में पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर दी। पड़ोसियों ने उसे किसी तरह बचाया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति और तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है।
एसएचओ मझोला धनंजय सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने शिकायत की थी। पीड़िता ने बताया था कि उसका पति अक्सर बीमार रहता है।

बुधवार को पति राधेश्याम नाम के एक तांत्रिक को अपने साथ लेकर घर पहुंचा। आरोप है कि तांत्रिक ने महिला से कहा कि वह उसके पति का इलाज करने आया है। उसने कहा कि मैं जो कहूंगा तूझे वैसा ही करना होगा। इसके बाद आरोपी ने तंत्र क्रिया के बहाने दंपति को नशीला पदार्थ पिला दिया। आरोपी ने अपने सामने से ही दोनों से सबंध बनवाए। इसके बाद आरोपी तांत्रिक चला गया।

थोड़ी देर बाद पति ने उसके साथ जबर्दस्ती की। विरोध पर मारपीट कर घायल कर दिया। महिला की चीख पुकार सुन पहुंचे पड़ोसियों ने उसे बचाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ के बाद पति को हिरासत में ले लिया। एसएचओ मझोला ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी पति और तांत्रिक राघेश्याम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार