बरेली: मां का मिलेगा दुलार, सेहतमंद होकर खिलखिलाएंगे नौनिहाल
बरेली, अमृत विचार। अक्सर सरकारी अस्पताल का नाम सुनकर लोगों के जहन में इलाज में लापरवाही और बदहाल व्यवस्था की तस्वीर आ जाती है, लेकिन ऐसे लोगों के लिए यह खबर सुकून देने वाली है। जिला महिला अस्पताल में नौनिहालों के अत्याधुनिक इलाज के लिए बेबी यूनिट तैयार हो गई है। यहां ओपीडी के ठीक …
बरेली, अमृत विचार। अक्सर सरकारी अस्पताल का नाम सुनकर लोगों के जहन में इलाज में लापरवाही और बदहाल व्यवस्था की तस्वीर आ जाती है, लेकिन ऐसे लोगों के लिए यह खबर सुकून देने वाली है। जिला महिला अस्पताल में नौनिहालों के अत्याधुनिक इलाज के लिए बेबी यूनिट तैयार हो गई है। यहां ओपीडी के ठीक ऊपर वाले भवन में एमएनसीयू यानि मेटरनल न्यू बार्न बेवी केयर यूनिट का निर्माण पूर्ण करीब पूर्ण हो चुका है।
जल्द ही इस यूनिट के शुरू करने की कवायद की जा रही है। ये मिलेंगी सुविधाएं प्रबंधन के अनुसार वर्तमान में यहां 28 दिन के बच्चों के लिए एसएनसीयू यानि शिक न्यू बॉर्न बेवी केयर यूनिट है। जहां बच्चों को भर्ती कर उन्हें उपचार दिया जा रहा है लेकिन अभी यहां सिर्फ बच्चों को ही भर्ती करने की व्यवस्था है लेकिन एमएनसीयू शुरू होने के बाद यहां बच्चों के साथ ही उनकी माताओं को भी रखा जाएगा जिससे बच्चों को कंगारू मदर केयर इलाज भी दिया जा सकेगा।
वहीं यूनिट में एक किचन भी बनाया गया है जहां आवश्यकता होने पर माताएं बच्चों के लिए दूध, दलिया समेत अन्य खाद्य पदार्थ पका सकेंगी। शासन की टीम स्टाफ को देगी प्रशिक्षण एमएनसीयू में नौनिहालों को उचित इलाज मिल सके इसके लिए शासन की ओर से अगले माह मास्टर ट्रेनर्स की टीम, जिला महिला अस्पताल के स्टाफ को प्रशिक्षण देगी।
इस बाबत प्रशिक्षण के लिए प्रबंधन की ओर से शासन को प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है। जल्द टीम अस्पताल आकर स्टाफ को विशेष प्रशिक्षण देगी। वर्जन एमएनसीयू का करीब 90 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके शुरू होने से बच्चों का इलाज और भी बेहतर तरीके से हो सकेगा। वहीं जल्द यूनिट शुरू हो सके इसके लिए शासन की ओर से टीम यहां आकर अस्पताल के स्टाफ को प्रशिक्षण देगी। -डॉ अलका शर्मा, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल
