लखनऊ: नए वर्ष में जयपुर-गोमती एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
लखनऊ। अगर आप नये वर्ष में सफर करने का मन बना लिया है, और टिकट वेटिंग है तो घबराइए नहीं क्योंकि यात्रियों की मांग को देखते हुए रेल प्रशासन ने नए वर्ष में जयपुर-गोमती नगर एक्सप्रेस, मरुधर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में लगभग एक माह के लिए अतिरिक्त जनरल, स्लीपर व एसी कोच लगाने का …
लखनऊ। अगर आप नये वर्ष में सफर करने का मन बना लिया है, और टिकट वेटिंग है तो घबराइए नहीं क्योंकि यात्रियों की मांग को देखते हुए रेल प्रशासन ने नए वर्ष में जयपुर-गोमती नगर एक्सप्रेस, मरुधर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में लगभग एक माह के लिए अतिरिक्त जनरल, स्लीपर व एसी कोच लगाने का निर्णय लिया है। जिससे प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को आरक्षित सीट उपलब्ध हो सके।
इन ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
- ट्रेन नं. -19715/19716, जयपुर-गोमती नगर (लखनऊ)-जयपुर में जयपुर से दो जनवरी से 31 जनवरी तक एवं गोमती नगर (लखनऊ) से 03 से 31 जनवरी तक एक स्लीपर कोच लगेगा।
- ट्रेन नं. -19615/19616, उदयपुर सिटी-कामाख्या-उदयपुर सिटी में उदयपुर सिटी से 03 से 31 जनवरी तक एवं कामाख्या से 06 जनवरी से 03 फरवरी तक 01 थर्ड एसी कोच लगेगा।
- ट्रेन नं.-19601/19602, उदयपुर सिटी-न्यूजलपाईगुडी- उदयपुर सिटी साप्ताहिक में उदयपुर सिटी से 01 से 29 जनवरी तक एवं न्यूजलपाईगुडी से 03 से 31 जनवरी तक एक थर्ड एसी कोच लगेगा।
- ट्रेन नं. -14866/14865, जोधपुर-वाराणसी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस में 01 से 31 जनवरी तक तथा वाराणसी से 02 जनवरी से 01 फरवरी तक 01 स्लीपर व 01 जनरल कोच लगेगा।
- ट्रेन नं. -14854/14853, जोधपुर-वाराणसी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस में जोधपुर से 01 से 31 जनवरी तक तथा वाराणसी से 02 जनवरी से 01 फरवरी 01 स्लीपर व 01 जनरल कोच लगेगा।
- ट्रेन नं.-14864/14863 जोधपुर-वाराणसी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस में जोधपुर से 01 से 31 जनवरी तक तथा वाराणसी से 02 जनवरी से 01 फरवरी 01 स्लीपर व 01 जनरल कोच लगेगा।
