नये साल में इन आदतों को अपनाएं, नहीं पड़ेंगे बीमार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नये साल 2022 का आगमन हो गया है। हर किसी की ख्वाहिश है कि नया साल उनके लिए अच्छा हो। वे स्वस्थ रहें और जीवन में खुशहाली रहे। लेकिन इसके लिए कुछ दृढ़ संकल्प भी लेने होंगे। अगर आप बुरी आदतों को छोड़ हेल्दी आदतें अपनाएंगे तो कभी भी बीमार नहीं पड़ेंगे। आइये जानते हैं …

नये साल 2022 का आगमन हो गया है। हर किसी की ख्वाहिश है कि नया साल उनके लिए अच्छा हो। वे स्वस्थ रहें और जीवन में खुशहाली रहे। लेकिन इसके लिए कुछ दृढ़ संकल्प भी लेने होंगे। अगर आप बुरी आदतों को छोड़ हेल्दी आदतें अपनाएंगे तो कभी भी बीमार नहीं पड़ेंगे।

आइये जानते हैं सेहतमंद रहने के टिप्स..

हर रोज आपको एक्सरसाइज करनी चाहिए। इसके लिए जिम या फिटनेस सेंटर जाना भी जरूरी नहीं है। आप घर में ही कई तरह की एक्सरसाइज करके फिट रह सकते हैं। प्रतिदिन 40 मिनट का वर्कआउट आपको स्वस्थ रख सकता है।

Your Workout Options: Choosing the Best Exercise Plan for You - वर्कआउट के हैं कई ऑप्शन्स, अपनी बॉडी के मुताबिक चुनें सही विकल्प

समय पर सोने और समय पर उठने की आदत डालें। देर तक सोना बुरी आदत है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए दिन की शुरुआत किसी फल से ही करें। रात को नौ बजे से पहले डिनर करें और कुछ भी खाने के बाद आधे घंटे की वॉक जरूर करें।

सेहत के लिए जरूरी कम से कम सात घंटे सोना | विज्ञान | DW | 01.06.2018

सुबह, दोपह और रात के खाने का समय जरूर निरधारित करें। ब्रेकफास्ट और लंच में हैवी डाइट ले सकते हैं, लेकिन रात के वक्त आसानी से पचने वाली चीजें ही खाएं। अपनी डाइट में शरीर के लिए जरूरी प्रोटीन, कैल्शियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व वाले फूड शामिल करें।

कोरोना मरीजों का डाइट प्लान तय, संक्रमित मरीजों को लेना होगा हैवी ब्रेकफास्ट, खाने में शामिल होगी कार्बोहाइड्रेट और फाइबर युक्त ये चीजें ...

घर में बना खाना ही सबसे ज्यादा पौष्टिक होता है। इसलिए सीजन के हिसाब से खाने की चीजें चुनें। घर में बने खाने की आदत आपको तमाम भयंकर बीमारियों से दूर रख सकती है। हरी सब्जियों में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, न्यूट्रीएंट्स, विटामिन, जिंक पाए जाते हैं, जो हमें सेहतमंद रखने के साथ इम्युनिटी को भी बेहतर बनाते हैं।

Market Buzzing Greens - हरी सब्जियों से गुलजार हुए बाजार | Patrika News

इंसान के सेहतमंद रहने के लिए उसके ब्रेन फंक्शन का सही ढंग से काम करना बहुत जरूरी है। इसलिए दिमाग को दुरुस्त रखने के लिए 6-8 घंटे की पर्याप्त नींद लें। ये आपके ब्रेन फंक्शन को सही रखेगा और स्ट्रेस और एन्जाइटी से बचाएगा।

Boost Brain Health With Lifestyle Changes | दिमाग की सेहत को दुरुस्त करने के लिए लाइफस्टाइल में करें बदलाव

पानी पीना पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। रिपोर्ट के मुताबिक, एक पुरुष को रोजाना करीब तीन लीटर पानी पीना चाहिए। जबकि महिलाओं को दिनभर में करीब दो लीटर से अधिक पानी पीने की आदत बनानी चाहिए। पानी न सिर्फ हमारे शरीर से जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है, बल्कि बॉडी को हाइड्रेट भी रखता है।

जानिए सुबह उठते ही क्यों पीना चाहिए पानी ? - Benefits of drinking water daily early morning subah paani peene ke fayde in hindi

बैक्टीरिया ज्यादातर हाथों के जरिए ही हमारे पेट में जाते हैं। जो कई बड़ी बीमारियों का कारण बनते हैं। इसलिए सेहतमंद रहने के लिए अपने हाथों को साफ रखना बहुत ज्यादा जरूरी है। खाने से पहले और बाद में हाथ जरूर धोएं। बाहर से आने पर, किसी भी चीज को छूने के बाद भी हाथों को अच्छी तरह से धोएं। यह आदत आपको कई बड़ी बीमारियों से दूर रखने में मदद करेगी।

Global Handwashing Day: जानें क्यों हाथ साफ करने के लिए सैनिटाइजर से बेहतर है साबुन? - Health AajTak

बाहर का तला हुआ, मसालेदार या चटपटा खाना छोड़ देना ही सही होगा। ज्यादा मीठा या नमकीन से दूर रहें। डीप फ्राई चीजों के तो बिल्कुल नजदीक न जाएं।

चाहते हैं कुछ अलग खाना, तो ट्राई करें ''चटपटा चना मसाला'': रेसिपी | Hari Bhoomi

अक्सर कहा जाता है कि संगत का हम पर बहुत ज्यादा असर पड़ता है। इसलिए ऐसे लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय गुजारें जो अपनी फिटनेस को लेकर काफी गंभीर रहते हैं। इनका साथ मिलने से आपके लाइफस्टाइल में अच्छे बदलाव आ सकते हैं।

Immagini Stock - Tempo Di Qualità Con Gli Amici. Gruppo Di Gioiosa Giovani Parlano Tra Loro E Mangiare Pizza Mentre Seduta All'aperto. Image 45174919.