हरदेव सिंह ने कहा- मुजफ्फरनगर दंगा भूल गए लोग, गठबंधन की रैलियां गवाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। राष्ट्रीय लोक दल के महासचिव बाबा हरदेव सिंह ने कहा लोग अब मुजफ्फरनगर दंगा भूल गया है। गठबंधन की रैलियां इसकी गवाह हैं। प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। समाजवादी पार्टी के साथ हमारा गठबंधन वैचारिक है। इसका फायदा मिलेगा। हमारा गठबंधन शानदार प्रदर्शन करेगा। संगठन की समीक्षा बैठक में हिस्सा लेने …

मुरादाबाद, अमृत विचार। राष्ट्रीय लोक दल के महासचिव बाबा हरदेव सिंह ने कहा लोग अब मुजफ्फरनगर दंगा भूल गया है। गठबंधन की रैलियां इसकी गवाह हैं। प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। समाजवादी पार्टी के साथ हमारा गठबंधन वैचारिक है। इसका फायदा मिलेगा। हमारा गठबंधन शानदार प्रदर्शन करेगा। संगठन की समीक्षा बैठक में हिस्सा लेने आए हरदेव ने रविवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में यह दावा किया।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमें सम्मानजनक सीटें देगी और मुरादाबाद में भी मेरा दावा रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने 40 से 42 सीटों पर दावा किया है। गृहमंत्री अमित शाह के सपा शासन में हुए 700 दंगों के आरोप पर खुलकर बोलने से परहेज किया। कहा, नौकरशाही पर बहुत कुछ निर्भर करता है। इस मुद्दे पर उन्होंने खुद को बहुत संभालने का प्रयास किया। लेकिन, यह कहने से नहीं चूके कि भाजपा कहती है कि उसके कार्यकाल में एक भी दंगे नहीं हुए तो इसका मतलब तो और साफ हो जा रहा है।

संगठन चुनाव को लेकर पूरी तरह से सतर्क है। हमने संकल्प पत्र तैयार किए हैं। 31 अक्टूबर से इस पर काम चल रहा है। कहा कि ब्लॉकस्तरीय समितियों का गठन हो गया है। गांव-गांव तक हमारी टीम जाएगी। किसान आंदोलन से हमें बल मिला है, इसलिए हम ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले हैं। संकल्प पत्र में हमने किसान, मजदूर, नौजवान, शिक्षक, शिक्षा, चिकित्सा और विकास के पैमाने निर्धारित किए हैं।

उधर, महासचिव ने समीक्षा बैठक की संगठन के कार्यों के विवरण पर चर्चा की। भाजपा से 14 साल बाद संगठन में आए अभिनय चौधरी का स्वागत किया। कहा कि मेहंदी हसन के आने से संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद है। रामगंगा विहार स्थित स्वयंवर वैंक्वेट हॉल में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने न्याय पंचायत स्तर पर संगठन के ढांचे को लेकर अपनी राय रखी। दावा किया गया कि 15 दिन में रालोद की टीम गांव-गांव तैयार हो जाएगा। संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, प्रेमपाल सिंह,धीरेंद्र चौधरी, सुनील कुमार मुखिया, हाजी तौहीद, क्षेत्रीय अध्यक्ष अशफाक अली मौजूद रहे।

संबंधित समाचार