कोतवाल को अयोध्या के सांसद का पैर छूना पड़ा भारी, SP ने लाइन हाजिर कर दिए जांच के आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने जिले के असंद्रा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। उन्होंने पिछले दिनों यहां आई जन विश्वास यात्रा के दौरान अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह के पैर छुए थे। लल्लू सिंह ने भी पीठ ठोक कर उन्हें शाबाशी दी थी। कोतवाल का सांसद …

बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने जिले के असंद्रा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। उन्होंने पिछले दिनों यहां आई जन विश्वास यात्रा के दौरान अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह के पैर छुए थे। लल्लू सिंह ने भी पीठ ठोक कर उन्हें शाबाशी दी थी। कोतवाल का सांसद का पैर छूते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने उन्हें लाइन हाजिर कर उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।

कोतवाल का सांसद का पैर छूते हुए यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फेसबुक व्हाट्सएप यूट्यूब और ट्विटर पर यह वीडियो खूब चल रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रकाश में आने के बाद कोतवाल को लाइन हाजिर कर कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के दौरान उनकी कार्यपद्धति और क्रियाकलापों की भी जांच होगी।

जहां से हमारी पार्टी कहेगी हम वहां से चुनाव लड़ेंगे: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव के मैदान में खुद उतरने की पुष्टि करते हुए कहा है कि पार्टी जहां से कहेगी वहां से वह चुनाव लड़ेंगे। अखिलेश ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जहां से हमारी पार्टी कहेगी हम वहां से चुनाव लड़ेंगे। उल्लेखनीय है कि अगर अखिलेश चुनाव लड़ते हैं तो यह उनका पहला विधानसभा चुनाव होगा। पिछली विधानसभा में वह विधान परिषद के सदस्य थे।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- जहां से हमारी पार्टी कहेगी हम वहां से चुनाव लड़ेंगे: अखिलेश यादव

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज