बरेली: कांग्रेस की मैराथन में मची भगदड़! कई छात्राएं दबीं, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने दिया ये बयान, देखें वीडियो…
बरेली, अमृत विचार। बरेली में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया था, लेकिन इस दौड़ में भारी भगदड़ मच गई हैं। भगदड़ मचते ही वहां चीख पुकार मच गई और कई छात्राएं दब गईं। घायल छात्राओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ …
बरेली, अमृत विचार। बरेली में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया था, लेकिन इस दौड़ में भारी भगदड़ मच गई हैं। भगदड़ मचते ही वहां चीख पुकार मच गई और कई छात्राएं दब गईं। घायल छात्राओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ के तहत इस मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लड़कियां भाग ले रहीं थीं।

यह मैराथन दौड़ पांच किलोमीटर है, जो विशप मंडल इंटर कॉलेज से शुरू हुई। लेकिन कांग्रेस की इस मैराथन में भगदड़ मच गई। भगदड़ मचने से छात्राएं एक के ऊपर एक गिरने लगी, और एक दूसरे के नीचे दब गई। जिससे कई छात्राएं घायल हो गई। दौड़ रही लड़कियों के जूते चप्पल भी सड़क पर बिखर गए।
इस घटना पर कांग्रेस नेता और पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने इस घटना को राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा कि वैष्णो देवी में जब भगदड़ मच सकती है, तो यहां क्यों नहीं। ये तो बच्चियां हैं। उन्होंने कहा कि ये साजिश भी हो सकती है। कांग्रेस के बढ़ते जनाधार की वजह से इस तरह की साजिश भी की जा सकती है। घटना पर अभी और ज्यादा विवरण का इंतजार किया जा रहा है।
ये भी पढ़े-
विशेषज्ञों ने किया इशारा, देश में जल्दी आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर
