हरदोई: प्रेमी-प्रेमिका का फांसी से लटका मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। प्रेमी और उसकी प्रेमिका के शव फांसी पर लटकते मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। इस बारे में तरह-तरह की बातें सामने आ रही है। अगर प्रेमी के घर वालों की बातों पर यकीन किया जाए तो मामला ऑनर किलिंग का मालूम पड़ रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर …

हरदोई। प्रेमी और उसकी प्रेमिका के शव फांसी पर लटकते मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। इस बारे में तरह-तरह की बातें सामने आ रही है। अगर प्रेमी के घर वालों की बातों पर यकीन किया जाए तो मामला ऑनर किलिंग का मालूम पड़ रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

बताते है कि टड़ियावां थाने के डडवानी गांव निवासी शिवकुमार का 27 वर्षीय इकलौता पुत्र राहुल बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था। उसकी इसी गांव के सतीश की 18 वर्षीय पुत्री उमा भारती से दोस्ती थी। दोनों की दोस्ती कब परवान चढ़ गई। इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। इसके बाद धीरे-धीरे उनके प्यार के किस्से लोगों के कानों से टकराने लगे।

शिवकुमार के मुताबिक वह लखनऊ में काम करता है। उसे जब राहुल और उमा भारती के बारे में पता हुआ,तो उसने राहुल को काफी समझाया भी था। लेकिन दोनों प्यार में इतने पागल हो गए कि उन्हें कुछ दिखाई नहीं दिया। आखिरकार मंगलवार की सुबह दोनों के शव गांव के बगल में बबूल के पेड़ से लटके मिले। इसका पता होने पर वह लखनऊ से गांव लौटा। शिवकुमार के मुताबिक उसने बड़ी बेटियों गीता व रूबी की शादी कर दी।

राहुल की शादी की तैयारी हो रही थी। उसने यहां तक बताया है कि उमा भारती के पिता ने राहुल को धमकी भी दी थी। मंगलवार की सुबह सतीश ने राहुल की मां को घर पहुंच कर बताया था कि अपने बेटे को जाकर देखो,वह कहां है। इसके बाद ही दोनों के शव देखे गए। इसका पता होते ही वहां पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्ज़े में ले कर उनका पोस्टमार्टम कराया है। फिलहाल गांव में अभी भी तरह-तरह की बातें हो रही है।

पढ़ें- रायबरेली : डकैती की योजना बनाते 25000 के इनामिया सहित 11 बदमाश गिरफ्तार

राहुल की हो चुकी थी गोद भराई

डडवानी के राहुल की 15 दिसंबर को गोद भराई की रस्म हो चुकी थी। शिवकुमार ने बताया है कि राहुल की शादी कोतवाली देहात के खजुरहना से तय थी। इसी साल उसकी शादी भी होने वाली थी। शादी की तैयारी की जा रही थी।

कुछ सवाल, मांग रहें हैं जवाब

टड़ियावां थाने के डडवानी गांव में जिस तरह से प्रेमी और उसकी प्रेमिका के शव लटकते मिले, उससे कुछ सवाल उठ रहे हैं। मसलन दोनों के शव काफी ऊंचाई पर थे,एक रस्सी के दोनों छोर उनकी गर्दन में कसे मिले। लोगों के बीच इस तरह की बातें हो रही है कि दोनों ने फांसी नहीं लगाई, बल्कि उन्हें मार कर लटकाया गया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज