रायबरेली: अब तक मतदाता पुनरीक्षण के तहत जुड़े 32 हजार 637 नए युवा वोटर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं की भागीदारी निर्णायक भूमिका रहेगी। जिले में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण में अब तक 32 हजार 675 नए युवा वोटर जोड़े गए हैं। मतदाता सूची पुनरीक्षण का अभियान अभी चल रहा है। ऐसे में नए युवा वोटरों की संख्या दोगुनी से ज्यादा हो जाएगी। विधानसभा चुनाव की तैयारियां …

रायबरेली। आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं की भागीदारी निर्णायक भूमिका रहेगी। जिले में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण में अब तक 32 हजार 675 नए युवा वोटर जोड़े गए हैं। मतदाता सूची पुनरीक्षण का अभियान अभी चल रहा है। ऐसे में नए युवा वोटरों की संख्या दोगुनी से ज्यादा हो जाएगी।

विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेजी के साथ चल रही हैं। खासकर युवा वोटरों को जोड़ने पर अधिक ध्यान किया जा रहा है। वहीं युवा वोटर बनने में उत्साह दिख रहे हैं। एक नवंबर से आठ दिसंबर तक चले मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में एक लाख चार हजार 519 मतदाता बढ़े हैं, लेकिन इसमें से 18 से 19 वर्ष के वोटरों की संख्या 32,675 है।

युवा मोटर में युवक 15,054, जबकि युवती की संख्या 17,621 है। इसमें युवतियों की संख्या अधिक है। जिस तरह युवा वोटर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आगे आ रहे हैं, उससे जाहिर है कि आने वाले चुनाव में प्रत्याशियों की जीत हार का फैसला करने में युवाओं की अहम भूमिका होगी।

पढ़ें- वायुसेना हेलीकॉप्टर हादसा: राजनाथ को जांच दल के निष्कर्षों से कराया गया अवगत

19 हजार मृतक वोटरों के काटे गए नाम

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में 19 हजार 743 मृतक वोटर पाए गए हैं, जिनके नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं। इसके अलावा 3915 मतदाता डुप्लीकेट पाए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का अभियान चल रहा है। लोग मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए फार्म भर सकते हैं।

मतदाता सूची पुनरीक्षण का अभियान अभी चल रहा है। आठ दिसंबर तक चले अभियान में एक लाख चार हजार 519 नए वोटर बढ़े हैं। इसमें 18 से 19 वर्ष के वोटरों की संख्या 32 हजार से ज्यादा है। जिस तरह युवा वोटर मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए आगे आ रहे हैं, उससे चुनाव में उनकी भूमिका अहम होगी। जिसका भी नाम मतदाता सूची में नहीं है वह संबंधित तहसील में जाकर फार्म भरकर अपना नाम मतदाता सूची में बढ़वा सकता है। –अमित कुमार, एडीएम प्रशासन

संबंधित समाचार