अयोध्या: मोबाइल लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। बीकापुर-इनायतनगर मार्ग स्थित महाराणा स्कूल के निकट सोमवार देर शाम असलहे के बल पर मोबाइल लूटने के तीनों आरोपियों को पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों बाद धर दबोचा। सिद्धार्थ चौरसिया बीकापुर से रामदासपुर मझौली अपने घर जा रहा था। पीड़ित के पिता सुरेश चौरसिया बीकापुर कस्बे में सब्जी की दुकान लगाते हैं। …

अयोध्या। बीकापुर-इनायतनगर मार्ग स्थित महाराणा स्कूल के निकट सोमवार देर शाम असलहे के बल पर मोबाइल लूटने के तीनों आरोपियों को पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों बाद धर दबोचा। सिद्धार्थ चौरसिया बीकापुर से रामदासपुर मझौली अपने घर जा रहा था। पीड़ित के पिता सुरेश चौरसिया बीकापुर कस्बे में सब्जी की दुकान लगाते हैं। इस दौरान वह मोबाइल फोन से किसी से बात कर रहा था।

पीड़ित सिद्धार्थ जैसे ही बीकापुर इनायतनगर मार्ग स्थित महाराणा स्कूल से थोड़ा आगे पहुंचा, सामने से आ रहे तीन बाइक सवार लुटेरों ने उसे जबरदस्ती असलहे के बल पर रोक लिया और उसका मोबाइल फोन लूटकर भागने लगे। पीड़ित द्वारा चीखने-चिल्लाने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने लुटेरों का पीछा किया।

घटना की सूचना सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी को दी गई। सीओ के निर्देशन में कोतवाल मणि शंकर तिवारी, सिपाही सचिन सिंह और ज्ञान प्रकाश सिंह मामले की जांच में जुट गए। मंगलवार देर शाम तिवारीपुर मोड़ के निकट बाइक सवार दो युवक दिखाई पड़े। पुलिस ने जब उन्हें आवाज दी तो वे बाइक स्टार्ट कर भागने लगे।

पुलिस ने पीछा कर दोनों युवकों को पकड़ लिया और तीसरे युवक के बारे में पूछताछ शुरू कर दी। थोड़ी कड़ाई बरतने के बाद युवकों ने छिनैती की घटना स्वीकार करते हुए तीसरे युवक की भी जानकारी पुलिस को दे दी, जो पास ही छिपा था। पुलिस तीनों आरोपियों को पकड़कर थाने ले आई, जहाँ सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी व कोतवाल मणि शंकर तिवारी ने आरोपियों से पूछताछ की।

आरोपियों की पहचान बृजेन्द्र तिवारी निवासी ग्राम पूरे राम गोविंद तिवारी का पुरवा, घुरेहटा, आलोक कुमार निवासी अदिलपुर इनायतनगर, अंकुश द्विवेदी निवासी बसवार खुर्द, थाना कोतवाली इनायतनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में शामिल स्प्लेंडर बाइक, लूटा गया मोबाइल फोन, एक-एक 12 बोर व 315 बोर कट्टा आरोपियों के पास से बरामद किया है। बुधवार को आरोपियों का सीएचसी बीकापुर में मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें:-केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कर्मियों एवं उनके परिवारों को सरकार ने दिये ‘आयुष्मान’ स्वास्थ्य कार्ड

संबंधित समाचार