प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक: फिरोजपुर के एसएसपी सस्पेंड, सीएम चन्नी बोले- प्रधानमंत्री को कोई खतरा नहीं था, किसान शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। पंजाब के फिरोजपुर में रैली करने गए प्रधानमंत्री को सुरक्षा में चूक होने की वजह से वापस लौटना पड़ा था। जिसके बाद गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से इस पर जवाब मांग लिया है। इस प्रकरण के बाद से पूरे देश में राजनैतिक माहौल गरमा गया। आनन फानन में पंजाब सरकार ने एक बैठक …

चंडीगढ़। पंजाब के फिरोजपुर में रैली करने गए प्रधानमंत्री को सुरक्षा में चूक होने की वजह से वापस लौटना पड़ा था। जिसके बाद गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से इस पर जवाब मांग लिया है। इस प्रकरण के बाद से पूरे देश में राजनैतिक माहौल गरमा गया। आनन फानन में पंजाब सरकार ने एक बैठक बुलाई। इसी बीच सरकार ने फिरोजपुर के एसएसपी को संस्पेंड कर दिया। इसके बाद सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि उन्हें खेद है कि पीएम को फिरोजपुर जिले के दौरे के दौरान वापस लौटना पड़ा।

उन्होंने कहा कि हम अपने पीएम का सम्मान करते हैं। पीएम को पंजाब में कोई खतरा नहीं था। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। किसान शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर रहे थे। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें भी फिरोजपुर में पीजीआई के सैटेलाइट सेंटर के शिलान्यास में जाना था। मगर स्टाफ के स्टाफ के सदस्यों के कोरोना पाजीटिव आने की वजह से वह नहीं जा सके।

पीएम को जाना था हेलीकॉप्टर से, अचानक योजना बदलने से ऐसा हुआ
सीएम चन्नी ने कहा कि पीएम को रैली स्थल पर हेलीकाप्टर से जाना था, मगर मौसम की खराबी के कारण केंद्र की एजेंसियों ने उन्हें सड़क मार्ग से भेजा। जबकि किसान आंदोलन की आशंका से पुलिस अफसरों ने उन्हें वैकल्पिक मार्ग का सुझाव दिया था। इसके बाद चन्नी ने कहा कि पीएम की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है। कोई हमला नहीं हुआ, न ऐसा कोई प्रयास हुआ। इसे पीएम की सुरक्षा में चूक से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि किसान पहले भी दिल्ली में प्रदर्शन करते रहे थे। इसलिए पीएम को किसानों से कोई खतरा नहीं था। इस मुद्दे को ज्वलंत बनाया जा रहा है।

संबंधित समाचार