सस्ता सा नारी का साग करेगा ढेरों बीमारियों को दूर, जानें इसके फायदे
अगर आपको साग खाना पसंद है तो नारी का साग (Water Spinach) खाया होगा और साग पसंद नहीं है तो एक बार इसे जरूर ट्राई करें। इस साग का स्वाद और सेहत के फायदें जाननें के बाद आपकी डाइट में ये जरूर शामिल हो जाएगा। खून की कमी करेगा दूर नारी का साग शरीर में …
अगर आपको साग खाना पसंद है तो नारी का साग (Water Spinach) खाया होगा और साग पसंद नहीं है तो एक बार इसे जरूर ट्राई करें। इस साग का स्वाद और सेहत के फायदें जाननें के बाद आपकी डाइट में ये जरूर शामिल हो जाएगा।
खून की कमी करेगा दूर
नारी का साग शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करता है। नारी के साग में काफी मात्रा में आयरन पाया जाता है। जो खून की कमी को दूर करने में मददगार साबित होता है।
करें लिवर डिटॉक्स
नारी का साग लिवर डिटॉक्स करने में मदद करता है, ये साग आपके लिवर की गंदगी को दूर करने में मददगार है। नारी के साग में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट लिवर के एंजाइम को एक्टिवेट करते हैं, जिससे आपका लिवर हेल्दी रहता है।
बढ़ाए आंखों की रोशनी
नारी के साग में काफी मात्रा में विटामिन ए और कैरोटीनॉयड मौजूद होता है। ये आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है. इतना ही नहीं नारी के साग को डाइट में शामिल करने से रतौंधी रोग भी दूर रहता है।
पाचन क्रिया को करें फिट
पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में भी नारी का साग अच्छी भूमिका निभाता है। इस साग में फाइबर की मात्रा काफी अच्छी होती है और ये नेचुरल लेक्सटेसिव की तरह काम करता है। साथ ही ये फाइबर मेटाबोलिक रेट को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। जिससे आप जो कुछ भी खाते हैं वो आसानी के साथ पच जाता है।
दिल का रखें ख्याल
नारी का साग खाने में मैग्नीशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। ये ब्लड वेसेल्स को स्वस्थ रखता है जिससे ब्लड सर्कुलेशन भी सही रहता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। जिससे आप हार्ट सम्बन्धी बीमारियों से बचे रहते हैं।
ये भी पढ़े-
कोवैक्सीन और कोविशील्ड की लगवाएं मिक्स डोज, चार गुना बढ़ जाएगी एंटीबॉडी की प्रतिक्रिया
