संभल : कट्टे में मिला निर्वस्त्र महिला का शव, नहीं हुई शिनाख्त
संभल,अमृत विचार। थाना नखासा के इंटर कॉलेज चंदावली के पास संभल-हसनपुर मार्ग के किनारे खंदी में बंद कट्टे में निर्वस्त्र महिला का शव मिला है। कॉलेज के छात्रों ने शव देखकर प्रधानाध्यापक को बताया। शव की जानकारी होने पर प्रधानाध्यापक ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने …
संभल,अमृत विचार। थाना नखासा के इंटर कॉलेज चंदावली के पास संभल-हसनपुर मार्ग के किनारे खंदी में बंद कट्टे में निर्वस्त्र महिला का शव मिला है। कॉलेज के छात्रों ने शव देखकर प्रधानाध्यापक को बताया। शव की जानकारी होने पर प्रधानाध्यापक ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की। शव होने की सूचना पर आसपास के गांव के लोग एकत्रित हो गए। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना नखासा क्षेत्र के गांव चंदावली के पास संभल-हसनपुर मार्ग के किनारे इंटर कॉलेज के पास खंदक में बंद कट्टे में शव पड़ा हुआ था। कॉलेज के बाहर छात्रों की नजर कट्टे में बंद किसी संदिग्ध वस्तु पर पहुंची तो इसके बारे में कॉलेज में अध्यापकों को बताया। अध्यापक और स्कूल के बच्चे बंद कट्टे के पास पहुंचे तो कट्टे में छेद में बाल दिखाई दिए। कॉलेज के प्रधानाध्यापक देवेंद्र सिंह ने शव के बारे में पीआरवी डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी ने बंद कट्टे में शव देख थाना पुलिस को सूचना दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक ओंकार सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और कट्टे को खोलकर देखा तो निर्वस्त्र महिला का शव रस्सी से बंधा हुआ निकला। शव के बारे में खबर आसपास के गांवों के लागों को हुई तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन देर शाम तक शिनाख्त नहीं हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक ने शव के बारे में जानकारी सीओ जितेंद्र सिंह को दी। सूचना मिलने पर सीओ और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल मौके पर पहुंचे। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रस्सी से बंधा हुआ था महिला का शव
नखासा थाना क्षेत्र में बंद कट्टे को खोला तो निर्वस्त्र महिला का शव निकला। शव ऐसे ही नहीं था। महिला के हाथ-पैर और गर्दन रस्सी से बंधी हुई थी। पुलिस ने शव को कट्टे से निकाला और रस्सी काटी। इतना ही नहीं महिला के चेहरे पर चोट के निशान लगे हुए थे।
एक सप्ताह पहले भी मिला था आलू के खेत में महिला का शव
कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव मूसापुर के जंगल में आलू के खेत में भी बीते गुरुवार को निर्वस्त्र महिला का शव मिला था। उस शव की तो शिनाख्त हो गई, लेकिन पुलिस अभी तक महिला की हत्या के बारे में कोई राज नहीं खोल सकी है। उसके बाद अब गुरुवार को थाना नखासा क्षेत्र में महिला का शव मिल गया।
थाना नखासा क्षेत्र के गांव चंदावली के पास संभल-हसनपुर मार्ग के किनारे कट्टे में महिला का शव मिला है। अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और अन्य बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है।-एएसपी आलोक कुमार जायसवाल।
