बरेली: सड़क हादसे में घायल पुलिसकर्मी की इलाज के दौरान मौत
बरेली, अमृत विचार। ड्यूटी से लौट रहे पुलिस कर्मी की बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के करगैना के रहने वाले प्रताप सिंह यादव मूलरूप से मुरादाबाद के बिलारी …
बरेली, अमृत विचार। ड्यूटी से लौट रहे पुलिस कर्मी की बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के करगैना के रहने वाले प्रताप सिंह यादव मूलरूप से मुरादाबाद के बिलारी स्थित जसरथपुर गांव के रहने वाले थे।
उनके भाई बलवीर सिंह ने बताया कि प्रताप सिंह यादव (32) पुलिस विभाग में फॉलोवर के पद पर कार्यरत थे और उनकी तैनाती शाही में थी। बुधवार को प्रताप सिंह ड्यूटी करके वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 3 बजे बिलवा पुल पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गये।
मौके पर पहुंची भोजीपुरा पुलिस ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान प्रताप सिंह की मौत हो गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं मौत की सूचना पर पत्नी गीतांजली का रो-रोकर बुरा हाल है।
