मुरादाबाद : 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते जीआरपी का दरोगा गिरफ्तार, एंटी करप्शन की टीम ने की कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। एंटी करप्शन टीम में गुरुवार देर रात जीआरपी के दरोगा को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी दरोगा छेड़छाड़ के मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाने की एवज में टीटीई से डेढ़ लाख रुपए की घूस मांग रहा था। देर रात एंटी करप्शन टीम ने उसे रेलवे …

मुरादाबाद, अमृत विचार। एंटी करप्शन टीम में गुरुवार देर रात जीआरपी के दरोगा को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी दरोगा छेड़छाड़ के मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाने की एवज में टीटीई से डेढ़ लाख रुपए की घूस मांग रहा था। देर रात एंटी करप्शन टीम ने उसे रेलवे स्टेशन के सामने से दबोच लिया। घूसखोर दरोगा के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

कुछ दिनो पहले एक महिला यात्री ने टीटीई कोमल कृष्ण के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की विवेचना जीआरपी में तैनात दरोगा चंद्रपाल सिंह को सौंपी गई थी। इस मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाने के लिए दरोगा चंद्रपाल टीटीई से डेढ़ लाख रुपए रिश्वत मांग रहा था। टीटीई ने दरोगा को कुछ रकम दे दी थी। मगर फिर भी दरोगा ने केस में फाइनल रिपोर्ट नहीं लगाई।

दरोगा चंद्रपाल द्वारा पूरे पैसे देने का दबाव बनाया जा रहा था। टीटीई कोमल कृष्ण ने एंटी करप्शन विभाग में मामले की शिकायत कर दी। एंटी करप्शन विभाग की इंस्पेक्टर राखी चौधरी और उनकी टीम द्वारा गुरुवार देर रात रेलवे स्टेशन के सामने से दरोगा चंद्रपाल को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। इसके बाद टीम उसे सिविल लाइंस थाने ले गई। जहां उसके खिलाफ देर रात मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई।

संबंधित समाचार