रामपुर : पुलिस अधीक्षक ने किया पुलिस लाइन का निरीक्षण
रामपुर, अमृत विचार। पुलिस लाइन में शुक्रवार को परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी अंकित मित्तल ने परेड की सलामी ली। उसके बाद मॉक ड्रिल कराई। उसके बाद परेड में लगे पुलिस कर्मियों का टर्न आउट चेक किया गया। ड्रोन कैमरे से निगरानी की मॉक ड्रिल कराई गई। इसके बाद एसपी ने पुलिस …
रामपुर, अमृत विचार। पुलिस लाइन में शुक्रवार को परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी अंकित मित्तल ने परेड की सलामी ली। उसके बाद मॉक ड्रिल कराई। उसके बाद परेड में लगे पुलिस कर्मियों का टर्न आउट चेक किया गया। ड्रोन कैमरे से निगरानी की मॉक ड्रिल कराई गई।
इसके बाद एसपी ने पुलिस कर्मियों को बलवा मॉक ड्रिल कराते हुए, दंगा नियंत्रण उपकरणों का प्रशिक्षण, अभ्यास कराया। सभी को पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संसार सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी,आरआई प्रकाश चंद्र पाण्डेय समस्त थाना प्रभारी आदि मौजूद रहे।
