सपा के पहले संकल्प से ही भाजपा सरकार घबरा गई : अखिलेश यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी ने जब से पहला संकल्प लिया कि सभी लोगों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी, उसी दिन से भाजपा सरकार घबरा गई है। अब सुनने में आया है कि इन्होंने भी बिजली की दरें कम करना शुरू कर दिया है। सिंचाई का बिल …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी ने जब से पहला संकल्प लिया कि सभी लोगों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी, उसी दिन से भाजपा सरकार घबरा गई है। अब सुनने में आया है कि इन्होंने भी बिजली की दरें कम करना शुरू कर दिया है। सिंचाई का बिल आधा कर दिया है, पर समाजवादी लोग उन्हें निशुल्क बिजली देना चाहते हैं और ये आधा। अब जनता तय करेगी कि वह मुफ्त चाहती है या आधा बिल।

यह बात सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को गोंडा दौरे पर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहीं। इस अवसर पर उन्होंने गोंडा में पूर्व मंत्री स्व. पंडित सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही उन्होंने अमर स्मृति कोष का विमोचन किया। उन्होंने स्व. पंडित सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे गोण्डा के लोकप्रिय जन नेता थे। उन्होंने गोण्डा और आसपास के क्षेत्रों में पार्टी को मजबूत किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पांच साल तक कोई काम नहीं किया। सपा सरकार के कार्यों का ही शिलान्यास और उद्घाटन किया।

अब सरकार के आखिरी समय में शिलान्यास का दिखावा कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर गोण्डा में मेडिकल कॉलेज बनाएंगे, जहां गरीबों का मुफ्त इलाज होगा, किसानों की बिजली माफ होगी। घरेलू बिजली 300 यूनिट तक फ्री दी जाएगी। आंदोलन में मृत किसानों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये की मदद की जाएगी। भाजपा सरकार ने कोरोना काल में किसी की मदद नहीं की। बड़ी संख्या में लोग ऑक्सीजन की कमी से मौत के मुंह में चले गए। यह सरकार दवा और बेड का इंतजाम नहीं कर पाई।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में बड़ी संख्या में लोगों की नौकरियां छीनी गई। दूसरे प्रदेशों से हमारे मजदूरों को पैदल चलकर आना पड़ा। भाजपा सरकार ने कोई मदद नहीं की। कई मजदूरों की रास्ते में मौत हो गई। संकट में उनके साथ समाजवादी लोग खड़े हुए और मजदूरों के परिजनों की मदद की।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: चुनावी पाठशाला से जुड़ेंगे युवा, स्वीप टीम का जागरुकता अभियान जारी

संबंधित समाचार