अयोध्या: पूर्व विधायक खब्बू के बचाव में उतरे समाजसेवी राजन पांडेय, दी ये चेतावनी
अयोध्या। जिले के बड़े समाजसेवी राजन पांडेय ने कहा कि गोसाईगंज विधानसभा से अपना दल के विधायक रहे खब्बू तिवारी को षड्यंत्र के तहत पद से अपदस्थ करना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के इतिहास में इतनी जल्दी किसी विधायक की विधानसभा सदस्यता नहीं रद की गई। अनेक मामलों में दो-दो साल तक सदस्यता …
अयोध्या। जिले के बड़े समाजसेवी राजन पांडेय ने कहा कि गोसाईगंज विधानसभा से अपना दल के विधायक रहे खब्बू तिवारी को षड्यंत्र के तहत पद से अपदस्थ करना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के इतिहास में इतनी जल्दी किसी विधायक की विधानसभा सदस्यता नहीं रद की गई। अनेक मामलों में दो-दो साल तक सदस्यता बरकरार रहती है।
राजन पांडेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि आप परिवार के मुखिया हो परिवार में सभी को बराबर का दर्जा दिया जाना चाहिए कोई अपना या पराया नहीं होता है। सभी जाति को समान नजर से देखा जाना चाहिए। राजन ने भारतीय जनता पार्टी को अवगत कराया है कि खब्बू तिवारी के साथ न्याय नहीं होता है तो अयोध्या सहित आसपास के कई जिलों में भारतीय जनता पार्टी को काफी नुकसान होगा।
यह भी पढ़ें:-अमेरिका में भारतीय मूल के सिख टैक्सी चालक से बदसलूकी, अज्ञात हमलावर ने एयरपोर्ट पर उछाली पगड़ी
राजन ने कहा कि उन्होंने अयोध्या जनपद में घूम कर तथा विभिन्न जगहों पर बैठक करके यह आकलन कर लिया है की खब्बू तिवारी के साथ हो रहे दोहरे व्यवहार के कारण भाजपा का एक बड़ा वोट बैंक भाजपा से दूर जाता प्रतीत हो रहा है। इसलिए भाजपा को बढ़-चढ़कर खब्बू के हक की लड़ाई लड़नी चाहिए। कुमारगंज में हुई बैठक में राजन ने कहा यदि खब्बू तिवारी के साथ न्याय नहीं हुआ तो अयोध्या जिले में एक बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-Danushka Gunathilaka Retires : श्रीलंका को लगा एक और झटका, अब दनुष्का गुणातिलक ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास
