सभी पार्टियों में पुरुष ही ज्यादा, बदलाव कैसे होगाः प्रियंका गांधी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को फेसबुक लाइव के जरिये वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियों में पुरुष ही ज्यादा हैं, ऐसे में बदलाव कैसे होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कोविड की वजह से अपनी रैलियां रद्द कर दी है। ऐसे में वह पहली बार फेसबुक पर …

लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को फेसबुक लाइव के जरिये वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियों में पुरुष ही ज्यादा हैं, ऐसे में बदलाव कैसे होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कोविड की वजह से अपनी रैलियां रद्द कर दी है। ऐसे में वह पहली बार फेसबुक पर ‘लाइव’ हुई हैं। एक सवाल के जवाब में प्रियंका गांधी ने कहा, वर्तमान में न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न उन्हें बहुत पसंद हैं।

वे महिला हैं, बहुत मजबूत हैं, जनता से अच्छी तरह जुड़ती हैं। वे बहुत नैचुरल रहती हैं। उन्होंने कहा कि उनकी दादी इंदिरा गांधी भी उनकी प्रेरणा हैं। वह उनसे भी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि अगर महिलाओं को सशक्त बनाना है तो ये एक गैस सिलेंडर वाली प्रथा बंद होनी चाहिए। उन्हें रोजगार, शिक्षा, सेहत, सुरक्षा कैसी मिल रही है, ये महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने शक्ति विधान में महिलाओं के लिए काफी कुछ लिखा है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: अक्षर विहार में किन शर्तों पर दे दिया गया कैंटीन के लिए फर्म को ठेका

उनके लिए क्या करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि ये सही है कि हम महिलाओं में सहने की शक्ति हैं, लेकिन महिलाओं के अपनी शक्ति पहचाननी होगी। महिलाओं को अपने हक के लिए लड़ना होगा। प्रियंका गांधी ने कहा कि नफरत से निपटने का एक ही रास्ता है। जैसा भगवान बुद्ध ने कहा। नानक ने कहा। गांधी ने कहा। नफरत का मुकाबला सिर्फ प्रेम से हो सकता है।

यह भी पढ़ें:-कोरोना संकट: स्कूल व कॉलेज के बाद अब यूपी के सभी विश्वविद्यालय बंद, 10 जनवरी से होगी ऑनलाइन पढ़ाई

संबंधित समाचार