बरेली: कर्ज की किश्त टूटने पर घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
बरेली, अमृत विचार। बड़ी बेटी की शादी में जरी कारीगर ने कर्ज बतौर दो लाख लिए। मंदी के चलते एक माह तक कर्ज का भुगतान नहीं कर पाया तो सूदखोर ने घर में घुसकर जरी कारीगर की दूसरी बेटी से तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया और किशोरी की अश्लील वीडियो व फोटो भी रिकॉर्ड …
बरेली, अमृत विचार। बड़ी बेटी की शादी में जरी कारीगर ने कर्ज बतौर दो लाख लिए। मंदी के चलते एक माह तक कर्ज का भुगतान नहीं कर पाया तो सूदखोर ने घर में घुसकर जरी कारीगर की दूसरी बेटी से तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया और किशोरी की अश्लील वीडियो व फोटो भी रिकॉर्ड कर लिए। कर्ज के बदले डरा धमकाकर सूदखोर ने मकान की रजिस्ट्री भी अपने नाम करा ली। इसके बावजूद भी आरोपी ने जरी कारीगर की छोटी बेटी के ससुराल वालों को वीडियो दिखाकर शादी तुड़वा दी।
जरी कारीगर की पत्नी की ओर से दी गई तहरीर पर बारादरी पुलिस ने सूदखोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बारादरी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने बताया कि तीन साल पहले उसकी बड़ी बेटी की शादी के लिए रुपयों की जरूरत थी तो जरी कारीगर ने क्षेत्र के ही रहने वाले राहुल गुप्ता से 13 फरवरी 2018 को दो लाख रुपये कर्ज बतौर लिए थे। बदले में सूदखोर ने मकान का इकरार नामा अपने पक्ष में कराया था। लेकिन सूदखोर में कागजों में कर्ज बतौर तीन लाख रुपये देने की बात लिखी।
महिला ने बताया कि अगले सात माह तक उन्होंने 20 हजार रुपये प्रति माह बतौर कर्ज की अदायगी की लेकिन धंधे में मंदी के चलते अक्टूबर माह में किश्त जमा नहीं कर पाए। आरोप है कि इस बात पर सूदखोर राहुल गुप्ता घर में घुसकर हथियारों के दम पर धमकाने लगा और उनकी छोटी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किशोरी की अश्लील वीडियो व फोटो रिकॉर्ड कर लिए। शिकायत करने पर आरोपी के गुंडे उनसे मारपीट करने लगे। वहीं सूदखोर ने डरा-धमकाकर मकान की रजिस्ट्री भी अपने नाम करा ली।
पीड़िता ने किसी तरह एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत अधिकारियों से की। इसके बाद एसएसपी के आदेश पर बारादरी पुलिस ने आरोपी राहुल गुप्ता के खिलाफ दुष्कर्म, सूदखोरी अधिनियम, धोखाधड़ी, मारपीट, डराने व धमकाने समेत कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
