बाराबंकी: आकाशीय बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ शिव मंदिर का गुम्बद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मसौली/बाराबंकी। बीते कई दिनों से हो रही बूंदाबांदी के साथ ठिठुरन बढ़ने से जहाँ लोग घरों में कैद है वहीं बीती मध्यरात्रि तेज कड़क के साथ आकाशीय बिजली शिवमंदिर पर गिरने से मंदिर का गुम्बन्द क्षतिग्रस्त हो गया। मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव के मोहल्ला पूर्बीटोला स्थित शिवमंदिर पर आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर …

मसौली/बाराबंकी। बीते कई दिनों से हो रही बूंदाबांदी के साथ ठिठुरन बढ़ने से जहाँ लोग घरों में कैद है वहीं बीती मध्यरात्रि तेज कड़क के साथ आकाशीय बिजली शिवमंदिर पर गिरने से मंदिर का गुम्बन्द क्षतिग्रस्त हो गया। मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव के मोहल्ला पूर्बीटोला स्थित शिवमंदिर पर आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया।

दरअसल शनिवार की मध्यरात्रि रात्रि भारी वर्षा दौरान यह घटना घटी। तेज आवाज के साथ बिजली चमकी और मंदिर के गुम्बद पर  जा गिरी। जिससे मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया। पूर्बीटोला निवासी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि रात करीब 12 बजकर 57 मिनट तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। मंदिर परिसर में तेज प्रकाश हुआ और लगा कि मंदिर के उपर बिजली गिरी है। सुबह देखने पर पता चला कि गुबंद क्षतिग्रस्त हुआ है। सुबह मंदिर पर बिजली गिरने की बात सुन बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए।

कृषि वैज्ञानिक के निजी सचिव की मार्ग दुर्घटना में दर्दनाक मौत

बाराबंकी। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर शनिवार की रात कृषि तकनीकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान कानपुर के प्रमुख साइंटिस्ट यूएस गौतम के निजी सचिव की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। वह रायबरेली जिले के ग्राम सिसनी भोलवा पुर प्रसादे पुर के निवासी थे। तथा कृषि तकनीकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान में तैनात थे। पुलिस के मुताबिक वह अयोध्या से वापस कानपुर जा रहे थे, तभी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बाराबंकी जिले के लोनी कटरा थाना क्षेत्र में इनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए खंदक में चली गई।

यह भी पढ़ें:-बोपन्ना-रामनाथन का धमाल, टॉप रैंक जोड़ी को हराकर जीता एडिलेड इंटरनेशनल खिताब

संबंधित समाचार