नैनीताल ने पौड़ी को हराकर जीता राज्य स्तरीय यूथ फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच
हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य स्तरीय यूथ फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को नैनीताल तथा पौड़ी की टीम के बीच हुआ। नैनीताल की टीम ने फाइनल मैच जीत लिया। शनिवार की देर रात हुई बारिश से खेल मैदान में पानी भर गया था, जबकि रविवार को राज्य स्तरीय यूथ फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच होना …
हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य स्तरीय यूथ फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को नैनीताल तथा पौड़ी की टीम के बीच हुआ। नैनीताल की टीम ने फाइनल मैच जीत लिया। शनिवार की देर रात हुई बारिश से खेल मैदान में पानी भर गया था, जबकि रविवार को राज्य स्तरीय यूथ फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच होना था।
फाइनल मैच के चलते खेल अधिकारी अख्तर अली ने आनन-फानन में मैदान से पानी निकलवाया और मैदान को खेलने लायक बनाया। इसके बाद मैच शुरू हो सका। सबसे पहले मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय बॉस्केटबाल खिलाड़ी एनएस रावत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद नैनीताल व पौड़ी के बीच फाइनल मैच हुआ। नैनीताल के रितिक ने पहला गोल करके टीम को बढ़त दिलाई। पौड़ी की टीम कई प्रयास के बाद भी अंतिम समय तक गोल नहीं कर सकी।
निर्धारित समय में गोल न कर पाने के लिए पौड़ी की टीम को फाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा। मुख्य अतिथि ने विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।निर्णायक की भूमिका सलीम, सुनील, तनवीर, पुष्कर जोशी ने निभाई। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी अख्तर अली, पूनम मेहता, जीवन सिंह बिष्ट, दलवीर सिंह, पीतांबर जोशी, हेमलता, किशन सिंह बोरा आदि मौजूद रहे।
देवलचौड़ में नहीं हुआ दूसरे दिन क्रिकेट मैच
देवलचौड़ में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में बारिश के कारण रविवार को लगातार दूसरे दिन मैच रद करना पड़ा। क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार की तरह रविवार को भी मैच नहीं हो सका। आयोजन समिति के मनोज पंत ने बताया कि बारिश के कारण शनिवार तथा रविवार को मैच रद करना पड़ा। खेल मैदान पूरा गीला हो गया है। मैदान सूखने के बाद ही मैच शुरू हो सकेंगे।
