रामपुर: शहजादनगर पुलिस ने पकड़ा टॉप टेन अपराधी
रामपुर, अमृत विचार। कई मामलों में फरार चल रहे टॉप टेन अपराधी को शहजादनगर पुलिस ने पकड़ने के बाद थाने ले आई। उसके बाद कोर्ट में पेश किया जहां से उसका चालान कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के आदेश पर अपराधियों को पकड़ने के लिए जिले भर में अभियान चलाया जा रहा है। …
रामपुर, अमृत विचार। कई मामलों में फरार चल रहे टॉप टेन अपराधी को शहजादनगर पुलिस ने पकड़ने के बाद थाने ले आई। उसके बाद कोर्ट में पेश किया जहां से उसका चालान कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के आदेश पर अपराधियों को पकड़ने के लिए जिले भर में अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी केमरी के निकट पर्यवेक्षण में शनिवार रात को शहजादनगर पुलिस ने टॉप-टेन आरोपी रईस पुत्र गौरे उर्फ गरीबुल निवासी ग्राम चमरौआ को गिरफ्तार किया। उसके बाद पुलिस उसे थाने ले आई। पुलिस के उसके पास से एक तमंचा 12 बोर मय दो जिंदा कारतूस बरामद किए।आरोपी पर शराब एक्ट सहित काफी मुकदमें दर्ज हैं।
