विश्व हिंदी दिवस पर योगी ने दी शुभकामनाएं, कही यह खास बात…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सीएम योगी ने सोमवार को विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए प्रदेशवासियों से हिंदी को विश्वग्राम की भाषा बनाने का प्रण लेने का आह्वान किया है। सभी प्रदेशवासियों व हिंदी प्रेमियों को 'विश्व हिंदी दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। विश्व की समृद्धतम भाषाओं में अग्रणी हिंदी हमारी राष्ट्रीय एकता …

लखनऊ। सीएम योगी ने सोमवार को विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए प्रदेशवासियों से हिंदी को विश्वग्राम की भाषा बनाने का प्रण लेने का आह्वान किया है।

योगी ने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा कि सभी प्रदेशवासियों व हिंदी प्रेमियों को ‘विश्व हिंदी दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। विश्व की समृद्धतम भाषाओं में अग्रणी हिंदी़, हमारी राष्ट्रीय एकता की प्रतीक है। यह हमें विविधता में एकत्व का बोध कराती है। आइए, आज हम सभी हिंदी़ को विश्व ग्राम की भाषा बनाने का प्रण लें।

हिंदी दुनिया की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में शुमार है। हिंदी को वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाने के लिये हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाते हैं।

विधानसभा चुनाव 2022: भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर अहम बैठक आज,तय हो सकते हैं प्रत्याशियों के नाम

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की भारत निर्वाचन आयोग की ओर से तिथियों को घोषित होने और अधिसूचना लागू होने के बाद पार्टियां चुनाव को लेकर मंथन में जुट गई है। यही वजह है कि भारतीय जनता पार्टी में प्रत्याशियों के चयन और उनके नामों को तय करने की प्रक्रिया भी तेज हो गई है।  आज 24 सदस्य चुनाव समिति की अहम बैठक पार्टी के राज्य मुख्यालय पर होगी। इस बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा होने के साथ ही पहले चरण के प्रत्याशियों के नामों को तय कर दिए जाने की संभावना है।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- विधानसभा चुनाव 2022: भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर अहम बैठक आज,तय हो सकते हैं प्रत्याशियों के नाम

 

संबंधित समाचार