सिद्धार्थनगर में 19 लाख 29 हजार 31 मतदाता चुनेंगे पांच विधायक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान सिद्धार्थनगर जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिये 19 लाख 29 हजार 31 मतदाता पांच विधायकों को चुनेगें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया है कि जिले में 10 लाख 30 हजार 350 पुरूष मतदाता हैं और 8 लाख 98 हजार …

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान सिद्धार्थनगर जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिये 19 लाख 29 हजार 31 मतदाता पांच विधायकों को चुनेगें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया है कि जिले में 10 लाख 30 हजार 350 पुरूष मतदाता हैं और 8 लाख 98 हजार 467 महिला मतदाता हैं।

वहीं, चुनाव कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश में सात चरण में होने वाले मतदान के दौरान सिद्धार्थनगर जिले में छठे चरण में तीन मार्च को मतदान होगा। इसके लिये निर्वाचन की अधिसूचना चार फरवरी को जारी होगी, 11 फरवरी से नामांकन शुरू होगा और 14 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। जबकि 16 फरवरी को नाम वापस लिए जा सकेंगे।

पढ़ें: विधानसभा चुनाव 2022: बाराबंकी में 1-8 फरवरी तक होंगे नामांकन, 27 फरवरी को पड़ेगा वोट

उल्लेखनीय है कि जिले मे पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें से चार पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कब्जा है। एक सीट पर अपना दल (एस) का विधायक है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के डुमरियागंज से राघवेन्द्र प्रताप सिंह, इटवा से डा सतीश चन्द्र द्विवेदी, बांसी से जय प्रताप सिंह और सदर से श्यामधनी राही चुनाव जीते थे। इनमें से जय प्रताप सिंह योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। जबकि डॉ सतीश चन्द्र द्विवेदी राज्यमन्त्री (स्वतन्त्र प्रभार) हैं।

बहराइच: कलेक्ट्रेट में बूस्टर डोज लगवाकर डीएम और एसपी ने किया जागरूक

जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बूस्टर डोज लगवाई। अधिकारियों ने लोगों से बूस्टर डोज लगवाने की बात कही फ्रंटलाइन वर्कर्स, स्वास्थ्य कर्मियों और 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों के बूस्टर डोज टीकाकरण के शुभारम्भ अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने डोज लगवाई। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित समाचार