अयोध्या: संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे लाइन पर मिला युवक का शव, जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। रेलवे पुलिस के लाख प्रयासों के बाद भी रेलवे लाइन पर लाशों के मिलने का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला पटरंगा थानाक्षेत्र के बुलबुलपुर के पास की रेलवे लाइन का है। यहां पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। आनन-फानन में जानकारी …

अयोध्या। रेलवे पुलिस के लाख प्रयासों के बाद भी रेलवे लाइन पर लाशों के मिलने का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला पटरंगा थानाक्षेत्र के बुलबुलपुर के पास की रेलवे लाइन का है।

यहां पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। आनन-फानन में जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों ने अभी तक किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं दी है।

पढ़ें: यूपी में तेजी से बढ़ने लगा कोरोना, 24 घंटे में आए 8 हजार 334 नए एक्टिव केस

बता दें कि पूरा मामला रात लगभग दस बजे का है। यहांपर कुछ लोग रेलवे लाइन के पास से गुजर रहे थे। तभी उन्हें रेलवे लाइन के पास एक कटी हुई लाश मिली। इसके बाद भयभीय ग्रामीणों ने फौरन इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस की पूछताछ के बाद भी कोई भी मृतक युवक की शिनाख्त नहीं कर सका।

पासबुक से हो पाई युवक की पहचान

वहीं, पुलिस को तफ्तीश में वहां रेलवे लाइन के पास ही एक बैग दिखा। इस बैग में एक पासबुक मिली जिसके आधार पर मृतक युवक की पहचान मवई थाना क्षेत्र के ओहरा मऊ सहजना गांव निवासी सरयू प्रसाद यादव (22) पुत्र संतोष कुमार यादव के रूप में हुई है। पटरंगा थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि लगता है मृतक ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद : बाइक सवारों ने दिनदहाड़े महिला से लूटे 50 हजार, बेटी की शादी के लिए बैंक से निकाले थे पैसे

संबंधित समाचार